औरंगाबाद (बिहार): सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अपने समाहरणालय स्थित सभागार में शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को सूचित किया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के प्रेस नोट संख्या ई.सी.आई./पी.एन./316/2025 के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है। इसके साथ ही पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। औरंगाबाद जिले में भी आज से (6 अक्टूबर 2025) बी.एन.एस. की धारा 163 लागू कर दी गई है।
आचार संहिता के तहत 24 घंटे के भीतर सरकारी कार्यालय, 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक कार्यालय, और 72 घंटे के भीतर निजी स्थानों से सभी पोस्टर, बैनर और दीवार लेखन हटाए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
अधिसूचना जारी करने की तिथि: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 21 अक्टूबर 2025
उम्मीदवार वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
मतदान की तिथि: 11 नवंबर 2025
मतगणना की तिथि: 14 नवंबर 2025
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि: 16 नवंबर 2025
श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:
गोह (विधानसभा संख्या 219): अनुमंडल पदाधिकारी, दाउदनगर
ओबरा (संख्या 220): भूमि सुधार उप समाहर्ता, दाउदनगर
नबीनगर (संख्या 221): भूमि सुधार उप समाहर्ता, औरंगाबाद
कुटुंबा (संख्या 222, अनुसूचित जाति): अपर समाहर्ता, औरंगाबाद
सदर (संख्या 223): सदर अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद
रफीगंज (संख्या 224): उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद
मतदान केंद्रों की कुल संख्या जिले में 6 विधानसभा क्षेत्रों में 2,199 है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का विवरण इस प्रकार है:
गोह: 130 + 199 + 43 = 372
ओबरा: 184 + 203 = 387नबीनगर: 184 + 180 = 364
कुटुंबा: 101 + 210 + 39 = 350सदर: 260 + 122 = 382
रफीगंज: 230 + 194 = 424
औरंगाबाद जिले का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र रफीगंज है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने इसे स्वीकार भी किया।मतदाता संख्या का विवरण 30 सितंबर 2025 एवं 6 अक्टूबर 2025 के अनुसार निम्नलिखित है:
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता तीसरा लिंग मतदाता कुल मतदाता (06 अक्टूबर)
गोह (219) 1,64,080 1,47,904 4 3,11,988
ओबरा (220) 1,68,528 1,49,674 10 3,18,212
नबीनगर (221) 1,49,889 1,32,652 7 2,82,548
कुटुंबा (222) 1,44,569 1,27,123 5 2,71,697
सदर (223) 1,64,512 1,47,017 6 3,11,535
रफीगंज (224) 1,75,115 1,57,266 0 3,32,381
जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता संख्या लगभग 18,28,361 है।
अंत में जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में औरंगाबाद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराएगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था रहेगी।
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ़: अजय कुमार पाण्डेय.