औरंगाबाद के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई निधन पर कांग्रेस कार्यालय में किया गया शोक सभा का आयोजन

Share this News

औरंगाबाद: ( बिहार) शनिवार दिनांक – 02 अगस्त 2025 को को जिला मुख्यालय औरंगाबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, एम.एल.सी. तथा वर्तमान औरंगाबाद जिला के संगठन प्रभारी, माननीय समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी औरंगाबाद स्वर्गीय यमुना प्रसाद सिंह के हुए निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया! जिसमें औरंगाबाद जिला के सभी प्रखंड से कांग्रेस के साथी शामिल हुए!

इस मौके पर उपस्थित सभी साथियों ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, स्वर्गीय यमुना प्रसाद सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए दो मिनट तक मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया!

ज्ञात हो कि औरंगाबाद जिला के जो पूर्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष,स्वर्गीय यमुना प्रसाद सिंह रहे थे! वे वर्तमान औरंगाबाद के सदर विधायक आनंद शंकर सिंह के पिताजी ही थे!

साथ ही स्वर्गीय यमुना सिंह शुरू से कांग्रेस राजनीति के प्रति ही समर्पित रहे थे! उन्होंने सबसे पहले अपनी राजनीति की शुरुआत कोयलांचल में इंटक से किया था, और औरंगाबाद में भी कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे! पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर उनके कार्य को सम्मानित किया! उनका कार्यकाल भी बहुत ही सुंदर कार्यकाल रहा था!

स्वर्गीय यमुना प्रसाद सिंह बहुत ही नेक दिल के ईमानदार, मेहनती, लगन शील तथा अपने कार्यकर्ताओं के प्रति भी भाई के सम्मान ही स्नेह रखते थे!

ज्ञात हो कि इस शोक सभा की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महेंद्र यादव ने किया, और आयोजित शोक सभा में पूर्व उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस, धीरेंद्र कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, शैलेंद्र दुबे, अरविंद कुमार सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ चुलबुल सिंह, रोहन लाल मेहता, हसन सिद्दीकी, अज़ीम खान मोहम्मद सिकंदर, सुजीत कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, संजय सिंह, नीलम सिंह, सुजीत सिंह, अजय कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और शोक प्रकट किया!

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *