कांग्रेस पार्टी माई- बहिन मान योजना, जन आक्रोश चौपाल एवं कांग्रेस पार्टी का घर-घर झंडा अभियान को लेकर कर रहा है दौरा: सत्येंद्र नारायण

Share this News

टिकारी: ( बिहार) कांग्रेस पार्टी का घर – घर झंडा अभियान, जन आक्रोश चौपाल एवं महिलाओं को माई – बहन मान योजना से जोड़ने के लिए पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, सत्येंद्र नारायण ने कोंच प्रखंड अंतर्गत परसामा, मुड़ेरा, अदई, बाली, दिग्घी सहित कई गांवों का दौरा किया। श्री नारायण ने कई घरों पर कांग्रेस का झंडा भी लगाया, और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

उन्होंने जन आक्रोश चौपाल के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। मौके पर उपस्थित लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य ,सिंचाई सहित कई समस्याओं को रखा, एवं प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से भी अवगत कराया। श्री नारायण ने वरीय पदाधिकारीयों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को माई – बहिन मान योजना के लिए बारे में विस्तार से बताया, और भरोसा दिलाया है कि महागठबंधन की सरकार बनने के उपरांत सभी पंजीकृत महिलाओं को प्रतिमाह पच्चीस सौ रूपये प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर टिकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, नाथुन पासवान, बृजमोहन शर्मा, फनी यादव, धनंजय शर्मा, अरविंद शर्मा, सुनील कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय / विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *