गयाजी में नव संकल्प महासभा के दौरान मंच से बोले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, चिराग पासवान

Share this News

गयाजी: ( बिहार ) गयाजी के पावन धरती पर शनिवार दिनांक – 26 जुलाई 2025 को लोजपा ( रामविलास ) की ओर से आयोजित नव संकल्प कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री, माननीय चिराग पासवान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आप लोगों के बीच एक खास उद्देश्य से, एक खास लक्ष्य से आप लोगों के बीच आया हूं! आप सब लोग हैं, कि बिहार में अब कुछ महीनो के बाद बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, और ये चुनाव निर्धारित करेंगे हम लोगों के आने वाले 05 साल का भविष्य! ऐसे में जब हम लोग इस चुनाव की दहलीज पर मौजूद हैं! कई ऐसी जानकारियां हैं! जो आप लोगों के साथ साझा करना जरूरी है!

आजादी के 75 साल के बाद भी, आज भी हम लोगों को एक बात की तकलीफ होती है, कि भईया क्यों वनिस्पत बाकी राज्यों के, हमारा बिहार एक विकसित राज्य नहीं बन पाया! जो आज भी छोटी-छोटी मूलभूत ज़रूरतें, हम लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है! हकीकत है कि भारत एक साथ आजाद हुआ! भारत के तमाम प्रदेश एक साथ आजाद हुए, तो क्या कारण है कि नई दिल्ली, मुंबई जैसे चमचमाती शहर बने, और वही हमारा प्रदेश बिहार, जो आजादी के 75 साल बाद भी एक पिछड़ा राज्य कहलाता है! कौन लोग जिम्मेदार है! इसकी जवाबदेही है! ये चुनाव वो जवाबदेही तय करने का समय है! ये चुनाव वो जिम्मेदारी को स्थापित करने का समय है, और उन लोगों को, जिन लोगों ने बिहार को आजादी के 75 सालों के बाद भी बिहार को पिछड़ा बनाने का काम, उन लोगों को जवाबदेह करने का समय है!

साथियों आज सबसे बड़ी विडंबना हमारे राज्य की, जिस तरह से हम लोगों को बांटा जाता है! आप चले जाइए, किसी भी दूसरे राज्य में! उस राज्य के लोग एकजुट होकर, अपने राज्य की विकास की बात करते हैं! हकीकत ये कि हमारे राज्य में कई ऐसे राजनीतिक दल, और कई ऐसे राजनेता है, कि इस जात-पात, धर्म – मजहब में बांटने की राजनीति करते हैं! हमें बांटकर वो अपनी ही राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करते हैं! इसके बाद लोजपा ( रामविलास ) सुप्रीमो ने अपने भाषण के दौरान वर्तमान बिहार की बड़ी विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की एक पुरानी पार्टी जिसको लंबे समय तक 15 साल तक मौका दिया! बिहार की सत्ता में काबिज होने का!

बिहार की जनता ने लगातार 15 साल तक राष्ट्रीय जनता दल, उनके नेताओं पर विश्वास किया! बदले में उन्होंने क्या किया? बदले में हमें सिर्फ चार-पांच मजहब में बांटने का काम किया! वो बांटते गए, हम बंटते गए! वो अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते गए, और हमारे घर बर्बाद होते गए! आज जितने घर से वो अपने जात, नेता और सांप्रदायिकता में बांटकर वो अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का काम करते हैं! क्या कहते हैं राष्ट्रीय जनता दल वाले, कि हमारा एम.वाई. समीकरण है! क्या है भईया एम.वाई. समीकरण? सांप्रदायिकता और जातीयता में संदेश के बांटने के काम को इन्होंने एम.वाई. समीकरण देने का काम किया?

साथियों इनका अगर एम.वाई. समीकरण है, तो हम लोगों का भी एम.वाई. समीकरण है, और हमारे एम.वाई. समीकरण में, एम. से महिलाएं हैं, और वाई से युवा है! ये हमारी ताकत है! देश की सबसे बड़ी आबादी है, और भईया जो देश की नहीं, दुनिया की आधी आबादी है!

साथियों इसी सोच के साथ बिहार – फर्स्ट, बिहारी – फर्स्ट! आगे बढ़ने का काम कर रहा हैं! हम चाहते हैं कि बिहार की हरेक महिला, हरेक बच्ची, हरेक देवी, हरेक बहन को उसका हक, अधिकार सम्मान के साथ मिले! बिहार को बिहारी – फर्स्ट को जानना है, कि वे ये कहे कि इन युवाओं को शिक्षा के लिए, रोजगार के लिए, बिहार छोड़कर, बिहार से बाहर न जाना पड़े, बल्कि आपको बेहतर शिक्षा, बेहतर रोजगार, अपने ही राज्य में मिले! अपने ही जगह पर मिले! अपने ही पंचायत, अपने ही गांव में मिले! इस सोच के साथ बिहारी – फर्स्ट आगे बढ़ने का काम करना चाहिए! इसके बाद लोजपा ( रामविलास) सुप्रीमो ने अपने भाषण में विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों ने हम लोगों को एकजुट होता देख शाम – दाम, दंड – भेद पूरी ताकत आजमा रही है, कि किस तरीके से पुनः हम लोगों को आ जाना है!

बात-बात पर हम लोगों को डराने का काम किया! बात-बात पर हम लोगों के बीच डर और भय का माहौल उत्पन्न कर हम लोगों से वोट लेने का प्रयास के इरादे से सब काम करते रहे! आज गयाजी की धरती पर यहां पर मौजूद, याद कीजिए, वो लोकसभा का चुनाव क्या कहते थे विपक्ष के नेता? ये राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस वाले! किस तरीके से लोकसभा के चुनाव में डराने का काम करते थे! जैसे में कि भईया अगर केंद्र में तीसरी बार एन.डी.ए. की सरकार आ जाएगी, तो आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा! लोकतंत्र की हत्या कर दी जाएगी! संविधान समाप्त कर दिया जाएगा? आज एक साल से ज्यादा हो गया! हम लोगों की केन्द्र की सरकार को! बताइए किसका आरक्षण, या किस-किस देश का संविधान समाप्त कर दिया गया?

साथियों जिस गठबंधन में हमारे नेता आदरणीय स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के विचार हो! जिस गठबंधन में लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) हो! आज गयाजी के पावन धरती से आप लोगों के सामने ये वादा आप लोगों से करके जा रहा हूं, कि जब – तक चिराग पासवान जिंदा है, तो आरक्षण को कोई खतरा नहीं है! अगर कोई खतरा है, तो इन विपक्षी दल के नेताओं से! ऐसे राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस के नेताओं से! जो बात-बात पर हम लोगों को बांटकर अपनी राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करते हैं! साथियों आज बिहार – फर्स्ट, बिहारी – फर्स्ट, महिलाओं की सम्मान की बात करता है! बुजुर्गों की सम्मान की बात करता है! युवाओं के हक की बात करता है! किसानों की बात करता है! मजदूरों की बात करता है, तो वहीं लोगों को बिहार – फर्स्ट, बिहारी – फर्स्ट को साजिश रचने का काम करते हैं! यह चिराग पासवान एक साथ में 14 करोड़ बिहारियों की बात करें! ये लोग नहीं चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का काम करें, तो इसके लिए इन लोगों ने हर संभव प्रयास किया! चिराग पासवान को समाप्त करने का!

पहले इन लोगों को लगा कि अगर चिराग पासवान को इसकी पार्टी को तोड़ देंगे, तो चिराग पासवान समाप्त हो जाएगा, नहीं समाप्त हुआ चिराग पासवान! फिर इन लोग को लगा कि चिराग पासवान को इसके परिवार को तोड़ देंगे, तो चिराग पासवान समाप्त हो जाएगा! नहीं समाप्त हुआ चिराग पासवान! चिराग पासवान को इसी के घर से इसकी मां और बुढी नानी के साथ इसका सामान घर से सड़क पर फेंक देंगे, तो चिराग पासवान समाप्त हो जाएगा! नहीं समाप्त हुआ चिराग पासवान, और तो और अब तो डर इतना ज्यादा भईया की चिराग पासवान को बम से ही उड़ा दो! चिराग पासवान समाप्त हो जाएगा! नहीं समाप्त हुआ चिराग पासवान, तो भी वो लोग, जो लोग ये सोचते हैं, कि इन बातों से चिराग पासवान समाप्त हो जाएगा!

वो लोग भूल जाते है, कि चिराग पासवान शेर का बेटा है! इसलिए ना तो मैं झुकने वाला हूं, और ना तो मुझे किसी से डर है! मैं भी सर पे कफन बांधकर निकला हूं, कि जब – तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बनाऊंगा! तब – तक, जैसी – तैसी योजना ये वादा आप लोगों से करके जाता हूं, तो ऐसे में साथियों जरूरत है हम सबको एक होने की! जरूरत है हम सबको एकजूट होकर बिहार – फर्स्ट और बिहारी – फर्स्ट को घर-घर तक पहुंचाने की, पहुंचा दिए! जरूरत है इन विपक्षी दल के नेताओं की! इनके धोखेबाजों को घर-घर तक पहुंचाने की, कि कैसे चुनाव आते हैं, तो ये तमाम विपक्षी दल के नेता आप लोगों के बीच आएंगे! आप लोगों के सामने हाथ जोड़ेंगे! विकास की बात करेंगे!

पूछिए कि 15 साल के लिए 1990 की दशक में क्यों बिहारी युवाओं को मजबूर होना पड़ा! बिहार से पलायन करने के लिए! उस युवा के इतिहास को भी देखिए! जो दूसरे राज्यों में रहते हैं! जो खेतों में रहते हैं! इतनी गरीबी है! फिर भी वो बिहार वापस नहीं आ पाए, क्योंकि इस बिहार को बर्बादी के कगार पर धकेलने का काम 1990 के दशक में जो किया था! जहां पर हत्या, लूट मार, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं रोज होती थी, और आज भी बिहार – फर्स्ट, बिहारी – फर्स्ट आप लोगों को ये विश्वास दिलाता है, कि अगर बिहार – फर्स्ट, बिहारी – फर्स्ट के शासनकाल में एक भी अपराध की घटना घटेगी, तो अपराधी को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा! उसको सलाखों के पीछे भेजा जाएगा! अपराधिक घटनाएं 1990 के दशक में घटती थी! वो भी स्वीकार नहीं! आज भी घटती है, तो ये भी स्वीकार नहीं की जाएगी! आज भी अगर एक भी बिहारी की हत्या होती है! अगर एक भी बच्ची, बहन के साथ बलात्कार होता है, तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, और इसीलिए बिहार – फर्स्ट, बिहारी – फर्स्ट मजबूती से आगे बढ़ने का काम कर रहा है, पर साथियों ये भी हकीकत है कि चिराग पासवान लाख बिहार के विकास की बात करें! चिराग पासवान पूरा बिहार में अगर शिक्षा की बात करें! चिराग पासवान बिहार में लाख कारखाने खुलवाने की बात कर ले! बिहार की विधि – व्यवस्था को बेहतर करने की बात कर ले! कानून को मजबूत करने की बात कर ले! शिकंजा कसने की बात कर ले, पर हकीकत है कि चिराग पासवान अकेला कुछ नहीं कर सकता है! चिराग पासवान को जरूरत है, तो आप सबके साथ! इसलिए दीजिएगा मेरा साथ! तब फिर भीड़ से खूब तालियां बजी, और लोगों ने कहा कि हां देंगे साथ!

तब फिर चिराग पासवान ने कहा कि साथियों ऐसे नहीं होगा! उसके लिए हर सबको चिराग पासवान बनकर एक-एक जिले में जाकर, एक-एक पंचायत, प्रखंड में जाकर, एक-एक गांव में जाकर, संभवतः एक-एक घर में जाकर, एक-एक व्यक्ति से मिलकर बिहार – फर्स्ट और बिहारी – फर्स्ट के बारे में बताना होगा, कीजिएगा ये मेरा काम! बताइएगा बिहार – फर्स्ट, बिहारी – फर्स्ट के बारे में! बनिएगा चिराग पासवान! बनिएगा चिराग पासवान! बनिएगा चिराग पासवान, तो दोस्तों बस आप लोग मेरा साथ दीजिए, तो बदले में मैं वैसे बिहार आपको बनाकर दूंगा! एक ऐसा बिहार बना कर दूंगा! जहां बिहारी, बिहार से बाहर नहीं जाएंगे! जहां दूसरे राज्य के लोग बिहार आएंगे शिक्षा के लिए! बिहार आएंगे रोजगार के लिए! बिहार आएंगे स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए! ये बिहार मैं बनाकर दूंगा! मैं ये वादा आपसे करके जाता हूं!

साथियों आज आप लोग यहां इतनी भारी संख्या में मौजूद है! ये मेरे अंदर विश्वास को बढ़ाता है, कि अब बिहार – फर्स्ट और बिहारी – फर्स्ट बनने के लिए तैयार है! आज यहां पर आए हुए, आज यहां पर आए हुए 06 जिले से, अलग-अलग तमाम हमारे साथी नवादा से, नालंदा से, औरंगाबाद से, अरवल से, जहानाबाद से, यहां पर आए हुए हमारे तमाम साथियों का मैं यहां पर हृदय से आभार प्रकट करता हूं, और मौजूद यहां पर हमारे तमाम कार्यकर्ता साथियों का भी धन्यवाद करता हूं, कि लोग इस खूबसूरत कार्यक्रम को आगे करने का काम किया!

मेरा अब बिहार की लड़ाई, हमारा बिहार के सभी की अपेक्षा, हमारा बिहार के तमाम सांसद जिलों का और लोग यहां पर हमारे जवान, राष्ट्रीय पदाधिकारियों का और मौजूद यहां पर तमाम प्रदेश के पदाधिकारी साथियों का, मौजूद यहां पर तमाम उपाध्यक्षों का, मौजूद हमारे तमाम अलग-अलग जगहों से तमाम हमारे प्रदेश अध्यक्ष का, और इन सभी हमारे 06 जिला से आए हुए हमारे सारे जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के हमारे प्रखंड अध्यक्षों का, मौजूद यहां पर लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के एक-एक कार्यकर्ता का, मौजूद यहां पर प्रेस मीडिया के हमारे पत्रकार साथियों का, हमारे सभी साथियों का सुरक्षा में तैनात तमाम सुरक्षा कर्मियों का, और खास तौर पर यहां पर मौजूद, गयाजी की इस पावन धरती पर मौजूद तमाम आदरणीय बुजुर्गों का, और ये खास तौर पे इन तमाम साथियों का, आप सबका एक बार फिर से जिंदाबाद! बहुत-बहुत धन्यवाद, जयहिंद, जय बिहार, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) जिंदाबाद! लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) जिंदाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) जिंदाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) जिंदाबाद! स्वर्गीय रामविलास पासवान अमर रहे, स्वर्गीय रामविलास पासवान अमर रहे, स्वर्गीय रामविलास पासवान अमर रहे! बिहार – फर्स्ट, बिहार – फर्स्ट, बिहार – फर्स्ट, बिहार – फर्स्ट, बिहार – फर्स्ट, बिहार – फर्स्ट, बिहार – फर्स्ट, बहुत-बहुत धन्यवाद साथियों जयहिंद, जय बिहार! ज्ञात हो कि इस आयोजित कार्यक्रम में समाप्ति के समय जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चिराग पासवान मंच से नारा लगा रहे थे कि बिहार – फर्स्ट! तब भीड़ से लगातार आवाज़ आ रही थी बिहारी – फर्स्ट का!

ध्यातव्य हो कि इस आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, आदरणीय चिराग पासवान को मंच पर मुकुट पहनाकर एवं तलवार देकर भी सम्मानित किया गया था, तथा बीच में जब भाषण के दौरान ही बोलते – बोलते गला सूखने लगी थी, तो मंच संचालन कर रही महिला प्रदेश अध्यक्षा, शोभा सिन्हा ने दौड़कर बंद बोतल में भरी हुई पानी लाकर दी! तब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पानी पिया था, और फिर मंच पर लगातार बोलते रहे थे! ज्ञात हो कि इस आयोजित नव संकल्प महासभा के कार्यक्रम में औरंगाबाद जिला से रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी / वर्तमान लोजपा ( रामविलास ) के प्रदेश महासचिव सह समाजसेवी, प्रमोद कुमार सिंह, कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा ( रामविलास ) के प्रबल दावेदार माने जा रहे जितेंद्र पासवान तथा ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, डॉक्टर प्रकाश चंद्रा का जो काफिला गया पहुंचा था! वह भीड़ वास्तव में समर्थकों के देखने लायक थी, और इस ऐतिहासिक भीड़ की चर्चा भी औरंगाबाद जिले में खूब हुई है!

इसके अलावे नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, विजय कुमार यादव तथा कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में लोजपा उम्मीदवार रही कुसुम पासवान, नये उम्मीदवार की चाहत रखने वाले संजय पासवान तथा हाल ही में जो एक उम्मीदवार बनने की चाहत रखने वाले जदयू छोड़कर लोजपा का दामन थामा है! उन लोग भी अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार अपने समर्थकों को गयाजी के गांधी मैदान में ले गए थे!

ध्यातव्य हो कि आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, आदरणीय चिराग पासवान ने कुल 19 मिनट तक भाषण दिया था!

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *