पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त होने पर स्थानीय विधायक डॉक्टर अनिल कुमार सहित कई दिग्गज नेताओं ने दिया बधाई व शुभकामना

गया जी: ( बिहार ) भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता और समर्पित नेता शंभू नाथ केसरी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (ई.आई.एल.) के स्वतंत्र निदेशक ( इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ) के रूप में नियुक्त होने पर एन.डी.ए. की बैठक में टिकारी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक, अनिल कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश चिंटू जी, जिला उपाध्यक्ष, अनुज शर्मा ने अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है.

भारतीय जनता पार्टी टिकारी नगर अध्यक्ष, मुकेश जैन , टिकारी उत्तरी अध्यक्ष, राघवेंद्र जी, दक्षिणी अध्यक्ष, अनिल पासवान, कोच के उत्तरी अध्यक्ष, मंजय सिंह, कोच दक्षिणी अध्यक्ष, श्रीकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, पुष्पा चौरसिया, शालिनी जी, वेंकटेश शर्मा, प्रभास आनंद जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, विजय कुमार गुप्ता, प्रभात चंद्र गुप्ता ,निरंजन सिंह, सुनील सिंह, पंकज कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है!

जनता दल यूनाइटेड के नेता चंद्रशेखर सिंह, लक्ष्मी कुशवाहा, सत्येंद्र शर्मा, हम पार्टी के नेता बुलबुल सिंह, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता शंभू नाथ केसरी ने इस नये दायित्व के लिए भारत – सरकार के साथ-साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष, आदरणीय दिलीप जायसवाल, माननीय उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा, संगठन महामंत्री, माननीय भिखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, नागेंद्र, केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया हैl

बिहार सरकार के मंत्री, डॉक्टर प्रेम कुमार एवं औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह ने कहा है, कि यह उपलब्धि श्री केसरी जी की मेहनत, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। हमें आपके इस नये सफर पर गर्व है, और हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय / विश्वनाथ कुमार आनंद.

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *