मथुरा प्रसाद दांगी सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे : डॉक्टर विवेकानंद मिश्र

Share this News

गया जी: ( बिहार ) गया जी जिला अंतर्गत परैया प्रखंड स्थित बंशराज विगहा गांव में शनिवार को मथुरा प्रसाद दांगी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी, मथुरा प्रसाद दांगी का 12वॉ पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ई. एच. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य, डॉक्टर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर दिनेश सिंह एवं कौटिल्य मंच के प्रदेश महासचिव, डॉक्टर रविन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का शुभारंभ डॉक्टर दिनेश बाबू ने किया।

इस मौके पर पर सभी भक्तों ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित प्राय: सभी वक्ताओ नें कहा कि वे सामाजिक समरसता के लिए संपूर्ण जीवन को अर्पित कर दिया था। उनके लिए शिक्षा, सामाजिक संस्कार, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा ही पूजा-पाठ थी। इन सब सभी बातों पर हमेशा समाज को प्रेरित करते रहते थे! आज उनका अभाव समाज को खटकता है।

सादा जीवन उच्च विचार के अलावे व्यावहारिक रूप से धनी थे। इस मौके पर दांगी संघ के पूर्व महासचिव, डॉक्टर उज्ज्वल नारायण , सुरेंद्र सिंह ,अर्जून प्रसाद , सुमित सिंह, उम्मेदु उत्पल, डॉक्टर मोनाली सिंह , डॉक्टर उमेश प्रसाद, डॉक्टर प्रमोद कुमार वर्मा, डॉक्टर किरण पाठक , राजा की वरिष्ठ नेत्री रूबी कुमारी सोनू कुमार, अंकित कुमार, आभाष कुमार, प्रभात कुमार , किसना कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, उमेश शंकार प्रसाद समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों का नाम शामिल है! वहीं समारोह की अध्यक्षता, उज्जवल नारायण ने किया!

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय / विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *