सी.सी.एल. रेलीगड़ा कोलयरी के तत्वाधान में किया गया प्रतियोगिता कार्यक्रम: अंकित कुमार भगत

हजारीबाग: ( झारखंड ) सी.सी.एल. रेलीगड़ा कोलियरी के तत्वाधान में प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में मंगलवार दिनांक – 24 जून 2025 को सी.सी.एल. रेलीगड़ा प्रबंधन द्वारा खदान सुरक्षा से संबंधित निबंध , स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय के कुल – 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध का विषय था खदान सुरक्षा! जिसमें विद्यार्थियों ने 100 शब्दों में निबंध लिखा! चित्रकला का विषय- हेलमेट ,जूता एवं सुरक्षा उपकरण। खदान सुरक्षा से संबंधित विद्यार्थियों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम एवं पारितोषिक वितरण कुछ दिनों के बाद सी.सी.एल. प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।

तत्पश्चात अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करके बच्चों को दिखाया, और इसके विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में सी.सी.एल प्रबंधन रेलीगड़ा के अंकित कुमार भगत असिस्टेंट मैनेजर, दीपक कुमार डिप्टी मैनेजर, अर्धदेंदु शेखर, एस.पी.ए. माइनिंग कुलविंदर सिंह के द्वारा प्रतियोगिता का संचालन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, सुधांशु शेखर मोहन, अरविंद कुमार मिश्रा ,प्रदीप कुमार पाल, रणधीर कुमार ,गोविंद प्रसाद, कुमार अमित रंजन, अमित उपाध्याय , रविंद्र कुमार ,शंकर कुमार, मनीष कुमार ,सुरेश राणा ,दिनेश प्रसाद साहू ,वरुण पाण्डेय, ललन प्रसाद, नूतन मिश्रा, कुसुम महली, कृति कुमारी, विद्यावती भोक्ता ,सुषमा कुमारी ,स्मृति कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय / विश्वनाथ आनंद.

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *