औरंगाबाद में मग विद्वत परिषद की अहम बैठक, वर्ष 2026 की कार्ययोजना तय

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): मग विद्वत परिषद देव धाम, औरंगाबाद के तत्वावधान में रविवार को शाहपुर स्थित परिषद के संरक्षक एवं संस्थापक गुप्तेश्वर पाठक के आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2026 में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेश कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन संरक्षक गुप्तेश्वर पाठक ने किया।

बैठक की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा इसके विस्तार पर जोर दिया गया।

बैठक में वर्ष 2026 के प्रस्तावित संगठनात्मक कार्यक्रमों पर गंभीर मंथन हुआ। परिषद की पत्रिका में आवश्यक संशोधन अथवा नए कैलेंडर के प्रकाशन को लेकर आपसी सहमति बनी। साथ ही सूर्य सप्तमी के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा प्रखंड स्तर पर सभी गांवों का सर्वे कराने और संगठन के स्थायी कार्यालय के लिए भूमि प्राप्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध और निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

बैठक में आचार्य लालभूषण मिश्रा, आचार्य शंभू नाथ मिश्रा, दीपक कुमार पांडेय, मणिकांत पांडेय, विजय कुमार पाठक, बालकिशोर पाठक, कृष्ण कुमार मिश्रा, मिथिलेश पाठक, राजेश पाठक, जुगल किशोर मिश्रा, रूपेश कुमार मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, सुरेश पाठक, अखिलेश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, मदन पाठक, मनीष मिश्र, धनंजय पाठक, मदन मिश्रा, अखिलेश कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *