औरंगाबाद में सादगी और सम्मान के साथ हुई शुभम–राशि की रिसेप्शन पार्टी

Share this News

औरंगाबाद (बिहार) : औरंगाबाद में एक खुशनुमा माहौल देखने को मिला, जब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–01, संजय कुमार पाण्डेय के बेटे शुभम और उनकी बहू राशि दुबे की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर जिले के कई गणमान्य लोग पहुंचे और नए जोड़े को दिल से दुआएं और आशीर्वाद दिया।

दरअसल, शादी की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी थीं। 4 फरवरी 2026, बुधवार को भभुआ स्थित उनके आवास “हरि कुटी” और कुबेर कॉम्प्लेक्स, वार्ड नंबर–07 में तिलक समारोह हुआ था। इसके बाद 8 फरवरी 2026, रविवार को भभुआ से ही बारात वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के द गोल्डेन पैलेस, डाफी टोल प्लाजा के पास गई थी।

शादी के बाद 14 फरवरी 2026, शनिवार को जिला मुख्यालय औरंगाबाद के कर्मा रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। चूंकि संजय कुमार पाण्डेय फिलहाल औरंगाबाद में ही पदस्थापित हैं, इसलिए यह कार्यक्रम यहीं आयोजित किया गया।

इस रिसेप्शन की एक खास बात यह रही कि खाने में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए थे, लेकिन सभी पकवान पूरी तरह शाकाहारी थे। मेहमानों ने खाने की तारीफ भी की और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस समारोह में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए। वरीय उप समाहर्ता एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती स्वेता प्रियदर्शी भी मौजूद रहीं। राजनीतिक क्षेत्र से भी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र 223 से एनडीए समर्थित भाजपा के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नबीनगर विधानसभा क्षेत्र 221 से एनडीए समर्थित जदयू के विधायक चेतन आनंद, नबीनगर से पूर्व में लोजपा और राजद के विधायक रह चुके विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह शामिल रहे।

इसके अलावा जदयू नेता मुमताज अहमद उर्फ जुगनू, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, राजद नेता सुबोध कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग और पत्रकार बंधु भी कार्यक्रम में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम की एक और खास बात यह रही कि सभी मेहमानों का स्वागत खुद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने पारंपरिक तरीके से किया। पूरा माहौल आत्मीयता, सम्मान और सादगी से भरा हुआ नजर आया।

Report : अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *