अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

Share this News

कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

औरंगाबाद (बिहार): अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) जिला इकाई औरंगाबाद की एक अहम बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव योगेन्द्र कुमार ने की। इस मौके पर संघ से जुड़े परिचारी और परिचारी (विशिष्ट) संवर्ग के कई सदस्य मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत सचिव द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद समाहरणालय औरंगाबाद संवर्ग के परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) संघ के चुनाव की प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव के परिणामस्वरूप संजय कुमार सिंह को सचिव और नागेन्द्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए राजू ठाकुर, सियाराम सिंह, उपेन्द्र नाथ ठाकुर और श्रीमती मिनाक्षी चटर्जी का चयन किया गया।

संयुक्त सचिव के रूप में राकेश कुमार सिन्हा, श्रीराम, विश्वनाथ कुमार आनंद और अजय कुमार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र चौधरी और सुशील कुमार को चुना गया। वहीं कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी राकेश कुमार सिन्हा को दी गई।

जिला संयोजक के रूप में श्रीमती मीना कुमारी और श्रीमती रूमाना प्रवीण का चयन किया गया। संघ के मुख्य संरक्षक के रूप में मो. शमशाद, श्रीमती राजन्ती देवी और राजेन्द्र प्रसाद को मनोनीत किया गया। मीडिया सेल की जिम्मेदारी हिमांशु कुमार को सौंपी गई।

बैठक के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Report: विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *