व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायाधीशों का तबादला, कई जगहों पर नई पोस्टिंग

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद से जुड़ी एक अहम प्रशासनिक खबर सामने आई है। यहां के पांच माननीय न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में एक अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय पटना उच्च न्यायालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर लिया गया है।

बताया गया कि जिला न्यायाधीश सप्तम, निशित दयाल का तबादला औरंगाबाद से व्यवहार न्यायालय, वैशाली कर दिया गया है। वहीं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार को पदोन्नति देते हुए मधेपुरा में ए.सी.जे.एम. बनाया गया है।

एस.डी.जे.एम. निधि जायसवाल का तबादला सुपौल में एस.डी.जे.एम. पद पर किया गया है। इसी कड़ी में मुंसफ शोभित सौरव को भी सुपौल स्थानांतरित किया गया है। अनुमंडलीय न्यायालय, दाउदनगर के न्यायाधीश श्वेताभ सौंडिल्य का तबादला सुपौल जिला में किया गया है, जबकि न्यायाधीश अनीस कुमार को कटिहार जिला भेजा गया है।

इसके अलावा ए.डी.जे. समस्तीपुर संतोष कुमार झा का तबादला कर उन्हें औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित किया गया है। वहीं एस.डी.जे.एम. जहानाबाद अनीस कुमार का भी तबादला कर व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुल मिलाकर इस प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों में न्यायिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *