टिकारी (बिहार) : भारतीय जनता पार्टी कोंच दक्षिणी मंडल किसान मोर्चा की संगठात्मक बैठक दिघी स्थित एक निजी आवास पर आहूत किया गया। बैठक का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय गीत से किया गया।
मौके पर जुटे कार्यकर्ता ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता कि जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी, अमित शाह जिंदाबाद की नारा बुलंद करते नजर आए।बैठक में किसान मोर्चा की कमिटी का घोषणा किया गया जिसमे 01अध्यक्ष के अलावे 06उपाध्यक्ष, 06मंत्री, 02महामंत्री, एक एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता का पद दिया गया है।
सभी पद धारक को उजव्वल भविष्य की कामना किया गया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह ने की संचालन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी देवेंद्र शर्मा ने की वही धन्यवाद ज्ञापन मिडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी शिव बल्लभ ने किया।
वही मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी किसान मोर्चा गया जी उपेन्द्र कुमार सिंह व अतिथि में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी धनंजय कुमार, महामंत्री निरंजन कुमार सिंह सहित सुधीर शर्मा,किशोर रावत, टिकारी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार पाण्डेय, कोंच 20सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, टिकारी दक्षिणी मंत्री शीला कुमारी, उपाध्यक्ष प्रेमन पासवान, शक्ति कुमार, महामंत्री सौरभ मिश्र, बिनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।आगामी दिनों में मोदी जी की अवतरण दिवस पर सेवा पखवाड़ा जो 02अक्तूबर तक चलेगा पर बारीकी रूप से चर्चा किया गया।अपनी मजबूती के साथ साथ विधानसभा चुनाव में मजबूती से कमर कस उतरने की वकालत लोगो ने की बैठक की समापन राष्ट्र गान से किया गया।
रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद.