दिल्ली में ‘द ब्राइडल स्टोरी बाय जीतो’ इवेंट — प्रवीण श्रीवास्तव ने सुपरस्टार भाग्यश्री से की मुलाकात

Share this News

पांचतारा होटल अशोक में भव्य ब्राइडल एक्सपो का आयोजन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पांचतारा होटल द अशोक में ईस्ट दिल्ली, फरीदाबाद चैप्टर और नॉर्थ ज़ोन ‘टीम जीतो’ की ओर से भव्य ब्राइडल एक्सपो “द ब्राइडल स्टोरी बाय जीतो” का आयोजन किया गया। यह इवेंट फैशन, ज्वैलरी और वेडिंग शॉपिंग से जुड़े लोगों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर एक्सपो का शुभारंभ किया।

प्रवीण श्रीवास्तव ने किया सम्मान

इस खास मौके पर लुधियाना से आमंत्रित प्रवीण श्रीवास्तव ने एक्सपो का दौरा किया और अभिनेत्री भाग्यश्री से विशेष मुलाकात की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनेत्री को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिल्ली से सुनीत नरूला और मीडिया जर्नलिस्ट एकता कपूर भी मौजूद रहीं।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि वह अभिनेत्री भाग्यश्री के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें सम्मानित करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

एक ही छत के नीचे पूरी ब्राइडल शॉपिंग

“द ब्राइडल स्टोरी बाय जीतो” एक ऐसा अनोखा मंच है, जहां एक ही छत के नीचे ज्वैलरी, डिजाइनर आउटफिट और अन्य ब्राइडल उत्पाद उपलब्ध कराए गए। इवेंट का उद्देश्य शादी की खरीदारी को आसान, कम समय में और किफायती बनाना है। इस दौरान मंच पर प्रवीण श्रीवास्तव और सुनीत नरूला को भी सम्मानित किया गया।

ग्लैमर और व्यापार का संगम यह आयोजन सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि फैशन, व्यापार और मनोरंजन का संगम साबित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्सपो में भाग लिया और ब्राइडल कलेक्शन में खास दिलचस्पी दिखाई। आयोजकों ने इसे भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना भी जताई।

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *