पत्रकार की बेटी ने इंटरमीडिएट में हासिल किए 90.4% अंक, बढ़ाया जिले का मान

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): जिला मुख्यालय से सटे रजवारी गांव निवासी पत्रकार कौशलेंद्र यादव की पुत्री ब्यूटी राय ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 452 अंक (90.4%) प्राप्त कर अपने माता-पिता, कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। वह टाउन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्यूटी राय ने इससे पहले मैट्रिक परीक्षा में भी 456 अंक (91.2%) हासिल किए थे। जिस गांव में वह रहती हैं, वहां शिक्षा का माहौल लगभग न के बराबर रहा है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की, जो पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।

इस उपलब्धि पर ब्यूटी राय ने बताया कि उन्हें शिक्षा की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली है। उनके माता-पिता हमेशा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं और कहते हैं कि “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।”

ब्यूटी ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के बताए रास्ते पर चलकर यह मुकाम हासिल किया है। उनका सपना इंजीनियर बनने का है, और वह इसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *