पटना, बिहार से खेल जगत की एक अच्छी खबर सामने आई है। मीठापुर क्रिकेट क्लब की ओर से “दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
इस मौके पर मीठापुर और पटना के कई गणमान्य बुद्धिजीवी, समाजसेवी, व्यवसायी, खिलाड़ी और अलग-अलग वर्ग के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि बाबू दयानंद सिंह एक कुशल और कर्मठ समाजसेवी थे, उनके नाम पर इस तरह का आयोजन करना वाकई सराहनीय कदम है।
आयोजन समिति के सुनील दत्त जी ने बताया कि 25 फरवरी को शाखा मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल व्हाइट बॉल से होगा और खिलाड़ी रंगीन ड्रेस में आएंगे। टूर्नामेंट के लिए ड्रेस आयोजन समिति की तरफ से दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल हुए टूर्नामेंट की जो कमियां थीं, उन्हें इस बार दूर किया जाएगा और प्रतियोगिता को पहले से ज्यादा भव्य और बेहतर तरीके से कराया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए PDCA और BCA से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी जारी है।
खिलाड़ियों के नामों की घोषणा ट्रायल के बाद की जाएगी। जिन खिलाड़ियों का चयन होगा, उनके साथ मार्च महीने में जगजीवन स्टेडियम, ऊर्जा स्टेडियम या किसी अन्य मैदान में टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, उपाध्यक्ष टिंकू गुप्ता, संयोजक रजनीकांत और सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती पूजा ऋतुराज ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए।
रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद.
