राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. शंकर दयाल सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर औरंगाबाद में श्रद्धांजलि सभा

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय औरंगाबाद स्थित अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल महाविद्यालय के पास बनी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य स्वर्गीय डॉक्टर शंकर सिंह उर्फ शंकर दयाल बाबू की प्रतिमा पर उनकी 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले उनके परिजनों ने पारंपरिक विधि से पूजा-पाठ किया। इसके बाद एक-एक कर सभी लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या-224 से एनडीए गठबंधन समर्थित जदयू के प्रथम बार विधायक बने समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह, नबीनगर विधानसभा क्षेत्र संख्या-221 से वर्तमान जदयू विधायक एवं पूर्व में शिवहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके चेतन आनंद शामिल हुए। इसके अलावा औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद स्वर्गीय सुशील कुमार सिंह के बड़े भाई भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, बिपिन कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, रामविलास सिंह, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

इस दौरान एक भजन गायक ने जीवन की सच्चाई को दर्शाते हुए भजन प्रस्तुत किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। भजन के बोल थे—
“कर ले हरि के भजनवा, काहे माया में भुलाईल बाड़े तोता हो, खोता छोड़ के जाय के पड़ी।”
पूरा माहौल श्रद्धा, स्मरण और आत्मचिंतन से भरा रहा।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *