गुरु नानक पब्लिक स्कूल राजौरी गार्डन में खेल दिवस

Share this News

New Delhi, 13 Feb. 2026 : वि‌द्यार्थियों में खेलों के महत्त्व को समझाने और खेल की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु 13 फरवरी दिन शुक्रवार को” खेल- दिवस” का ” गुरु नानक पब्लिक स्कूल राजौरी गार्डन” में बहुत धूमधाम से आयोजन किया गया.

खेल दिवस का शुभारंभ करने से पूर्व परमपिता परमेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नन्हे – मुन्ने बच्चों ने शबद गायन किया. इस कार्यक्रम को प्रसारण करने हेतु ज्योति चीमा जी जसवीर कौर जीऔर सुखप्रीत कौर जी ने सफलता पूर्वक माइक की कमान संभाली. छात्राओं ने पंजाब के लोक नृत्य ‘ गिद्दा ‘कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. विभिन्न खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों ने खेल दिवस को चार चाँद लगा दिए. विद्यालय के मुख्य अतिथि सरदार हरमन जीत सिंह जी के साथ मैनेजर स० जगजीत सिंह जी,विद्यालय की एचओ एस मैडम मनप्रीत कौर जी तथा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के विभिन्न सदस्यों ने रंग – बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर मार्चीन प्रतियोगिता को आरंभ करवाया.

बैंड ग्रुप के साथ छात्र-छात्राओं का मार्च पास करता हुआ दस्ता अनुशासन में तेज़ कदमों के साथआगे बढ़ रहा था, जिनके पीछे-पीछे विद्यालय के बाबाअजीत सिंह जी हाउस, बाबा ज़ोरावर सिंह जी हाउस, बाबा जुझार सिंह जी हाउस और बाबा फतेह सिंह जी हाउस के छात्र छात्राएँ कंधे से कंधा मिलाते हुए अपनी मंजिल को सफलता पूर्वक प्राप्त करने के उद्देश्य से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही थीं.

हूप, पिरामिड, सैक रेस, लैमन रेस,पेयर- रेस, बैग पैक जैसी विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं को देखने के लिए उपस्थित दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था. तन-मन और साँसो को अनुशासन में तारतम्य करते हुए योगासन तथा ऐरो बिक्स प्रदर्शनआज के अन्य मुख्य आकर्षण केंद्र थे.

पुरस्कृत विजयी छात्र तथा उनके अभिभावक अत्याधिक प्रसन्न दृष्टव्य हो रहे थे.पूरे वर्ष की विभिन्न गतिविधियों के आधार पर बाबा जुझार सिंह जी हाउस को “हाउस ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के अंत में हैड ऑफ़ स्कूल मनप्रीत कौर मैडम जी ने उपस्थित सभीअभिभावकों,मैनेजमेंट के सदस्यों, अध्यापक गण (विशेष रूप से प्राइमरी विंग की इंचार्ज कंचन शर्मा मैडम को )तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक धन्यवाद दिया इसके अतिरिक्त छात्रों को शुभकामनाएँ तथा शुभाशीषें प्रदान कीं. जलपान के साथ कार्यक्रम को इति प्रदान की गई.सभी को आज का यह खेल – दिवस अविस्मरणीय रहेगा.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *