मधुबनी महोत्सव सम्मान 2025: सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को मिला खास सम्मान

Share this News

पटना (बिहार): मिथिला की धरती मधुबनी जिले के वाटसन खेल मैदान परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को विशेष सम्मान से नवाजा गया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें “मधुबनी महोत्सव सम्मान 2025” प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मधुरेंद्र कुमार ने मुख्य मंच के ठीक सामने करीब 12 हजार किलोग्राम गंगा बालू से लगभग 10 फीट ऊँची भव्य सैंड आर्ट तैयार की थी। उनकी यह कलाकृति “स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ मधुबनी” विषय पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

महोत्सव में पहुंचे दर्शकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस अद्भुत कलाकृति की दिल खोलकर सराहना की। लोगों ने बताया कि यह कला न केवल देखने में बेहद आकर्षक थी, बल्कि इसके जरिए स्वच्छता का मजबूत संदेश भी पूरे आयोजन में फैलाया गया।

महोत्सव के समापन समारोह में सदर एसडीओ चंदन कुमार मिश्रा ने मुख्य मंच पर मधुरेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें औपचारिक रूप से “मधुबनी महोत्सव सम्मान 2025” प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि मधुरेंद्र कुमार की सैंड आर्ट ने महोत्सव की शोभा बढ़ाई और जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *