विशेष मतदाता दिवस पर मेरठ में अभियान तेज | युवाओं को वोट बनवाने के लिए किया गया जागरूक

Share this News

मेरठ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे गहन गणना मतदाता सूची अभियान के तहत आज विशेष मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाग संख्या नई 275 (पुरानी 259) के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय, खैर नगर अमीर रोड पर आयोजित हुआ। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और मतदाता सूची का अवलोकन किया।

अभियान के दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं के गणना फॉर्म ठीक कराए गए। खास तौर पर युवाओं को फॉर्म नंबर 6 भरवाकर नई वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है, इसलिए हर योग्य नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं ने निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव में आकर पात्र मतदाताओं का नाम सूची से न हटाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नागरिक के वोट के अधिकार से खिलवाड़ हुआ तो पार्टी कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

नेताओं ने साफ कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की जरूरत पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद महमूद इकबाल कस्सार, बीएलए हाजी मोहम्मद आरिफ अंसारी, कांग्रेस नेता अकरम फूल वाले, दानिश नजम अब्बासी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह विशेष मतदाता दिवस अभियान सिर्फ नाम जोड़ने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की एक अहम पहल भी साबित हुआ।

अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद दल नेता नगर निगम मेरठ समाजवादी पार्टी.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *