शहीद पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी को औरंगाबाद में श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पैतृक गांव भेजा गया

Share this News

औरंगाबाद (बिहार): शहीद पुलिस अवर निरीक्षक स्वर्गीय रिंकी कुमारी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। औरंगाबाद स्थित पुलिस केंद्र में इस दौरान भावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

पुलिस केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, साइबर डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शहीद पु.अ.नि. रिंकी कुमारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ग्राम भुल्लो, थाना लछुआई, जिला जमुई भेजा गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत रिंकी कुमारी की आत्मा को शांति मिले और इस गहरे दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान हो।

शहीद रिंकी कुमारी की शहादत को याद करते हुए पुलिस विभाग और उपस्थित लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम सलाम किया।

रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *