बरेली में नमाज पढ़ने पर 12 लोग हिरासत में: घर में इबादत भी अब जुर्म? योगी राज में धार्मिक आजादी पर सवाल
उत्तर प्रदेश के बरेली में मोहम्मदगंज गांव में खाली मकान में जुम्मा की नमाज अदा करने पर पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। लोकल शिकायत पर कार्रवाई बताई जा रही है, लेकिन आलोचक इसे संविधान के अनुच्छेद 25 पर हमला बता रहे हैं।
