औरंगाबाद विधानसभा चुनाव 2025: छह सीटों पर बचे प्रत्याशी, जानिए पूरी सूची और प्रशासनिक तैयारी

Share this News

औरंगाबाद (बिहार), गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 : औरंगाबाद जिले के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने समाहरणालय स्थित सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती अनन्या सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शिनी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री शास्त्री ने बताया कि आज नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। तिथि समाप्त होने के बाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

गोह विधानसभा क्षेत्र संख्या – 219:

कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें प्रमुख हैं —
राष्ट्रीय जनता दल से अमरेन्द्र कुमार, भारतीय जनता पार्टी से डॉ. रणविजय कुमार, बहुजन समाज पार्टी से संजय प्रसाद उर्फ इंजीनियर संजय प्रसाद कुशवाहा, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) से अरुण कुमार अमर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से मोहम्मद एकलाख, जनसुराज पार्टी से सीताराम दुखारी, जागरूक जनता पार्टी से सोनू कुमार, तथा निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार, मुंद्रिका प्रसाद, राजीव रंजन और शिव शंकर सिंह।

ओबरा विधानसभा क्षेत्र संख्या – 220:

कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य प्रत्याशियों में हैं —
राष्ट्रीय जनता दल से ऋषि कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से डॉ. प्रकाश चंद्रा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से प्रतिमा कुमारी, बहुजन समाज पार्टी से संजय कुमार, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय से अजीत कुमार, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से उदय नारायण राजभर, अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) से डॉ. धर्मेंद्र कुमार, तथा कई निर्दलीय उम्मीदवार जिनमें धीरज कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, मोहम्मद तौफीक आलम, रामराज यादव, शिवनाथ साव और हरि संत कुमार शामिल हैं।

नबीनगर विधानसभा क्षेत्र संख्या – 221:

यहां 09 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें प्रमुख हैं —
राष्ट्रीय जनता दल से अमोद कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड से चेतन आनंद, बहुजन समाज पार्टी से विनोद कुमार, स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) से अजय भुइयां, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से अनिल राम, जनसुराज पार्टी से अर्चना चंद्र यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से धर्मेंद्र रजवार, और निर्दलीय प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार तथा लव कुमार सिंह।

कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र संख्या – 222 (अ.जा. सुरक्षित):

कुल 11 प्रत्याशी चुनाव में हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी से प्रकाश कुमार, कांग्रेस से राजेश कुमार, गण सुरक्षा पार्टी से अंगद कुमार, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से राम जन्म राम, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) से रीमा कुमारी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) से ललन राम, जनसुराज पार्टी से श्याम बलि राम, शोषित समाज दल पार्टी से राकेश राम और निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र कुमार राम, पुष्पलता देवी, वीरमन्यु कुमार भूषण शामिल हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र संख्या – 223 (औरंगाबाद) :

यहां 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य उम्मीदवार हैं — कांग्रेस से आनंद शंकर सिंह, भाजपा से त्रिविक्रम नारायण सिंह, बसपा से शक्ति कुमार मिश्रा, जनसुराज पार्टी से नंद किशोर यादव, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से प्रयाग पासवान, अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) से विनय कुमार सिंह तथा निर्दलीय उम्मीदवारों में अजीत कुमार, आशीष कुमार सोनी, धीरेंद्र कुमार सिंह, नेहा कुमारी, विनोद प्रसाद चौधरी, राम बहादुर सिंह, रामस्वरूप पासवान, लोकनाथ सिंह, और सुरेंद्र प्रसाद।

रफीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या – 224

कुल 12 प्रत्याशी चुनावी दौड़ में हैं। मुख्य उम्मीदवार हैं- राजद से डॉ. गुलाम शाहिद, जदयू से प्रमोद कुमार सिंह, बसपा से सुमन कुमारी, अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) से महेश्वर पासवान, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी से राजेश कुमार, जागरूक जनता पार्टी से राहुल कुमार, जनसुराज पार्टी से विकास कुमार सिंह, और निर्दलीय उम्मीदवार उपेंद्र कुमार, नंदलाल सुमन, रितेश कुमार, सत्यनारायण तथा सूर्य दीप सिंह।

कुल अभ्यर्थियों का सारांश :

जिला निर्वाची पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि छहों विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की कुल संख्या 90 थी। इनमें अस्वीकृत नामांकन की कुल संख्या 11 रही —
गोह में 6, ओबरा में 1, नबीनगर में 1, कुटुंबा में 0, सदर में 1, और रफीगंज में 2।
नामांकन वापसी करने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 3 है — कुटुंबा से 1 तथा सदर (औरंगाबाद) से 2।

रिपोर्ट: अजय कुमार पांडेय, ब्यूरो चीफ.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *