औरंगाबाद: (बिहार) औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह ने 79वीं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने सांसद आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद ने जिलेवासियों एवं लोकसभा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत मां के वीर सपूत महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद ने कहा कि हम सभी लोग अपना 79वी स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे है। यह हम सभी के लिए गर्व का पल है।
स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस समारोह हमे गौरवान्वित भारतीय होने का याद दिलाता है। मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं, कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं, तथा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करें।
इसके बाद भाजपा के पूर्व सांसद राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विधालय चौखड़ा में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए, तथा छात्रों को पुरस्कार वितरण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि, अश्विनी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष, महेश्वर सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, देव के पूर्व उप प्रमुख, मनीष पाठक, वार्ड पार्षद, इलताफ कुरैशी, हुमायूं अंसारी, शम्स वारसी, डॉक्टर आशुतोष कुमार, नलिनी रंजन, जिला मीडिया प्रभारी, मितेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता, उदय सिंह, जुलैखा खातून, कमला देवी, गुड़िया सिंह, उषा सिंह, सुमन अग्रवाल, सोनम सिंह, इंदु सिंह, रवि सिंह, सूर्य पत सिंह, रामविलास सिंह,भरत सिंह, मुन्ना सिंह, अयोध्या सिंह, मनोज सिंह, बिजेंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह, अंबिका सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.