प्रियंका गांधी 26 सितंबर को पटना के सदाकत आश्रम में महिला संवाद का नेतृत्व करेंगी

Share this News

पटना (बिहार): बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 26 सितंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे, पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम में “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी।

इस विशेष संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। औरंगाबाद की कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष, गायत्री पासवान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि महिला संवाद को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई हैं और यह कार्यक्रम महिला एकता एवं संगठन की शक्ति का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, उनके मुद्दों को सुनना और कांग्रेस की महिला नीति को जन-जन तक पहुँचाना है।

रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *