14 दिसंबर की वोट चोर, गद्दी छोड़ रामलीला मैदान दिल्ली महारैली: गया से शुरू हुआ कांग्रेस का जनजागरण अभियान

Share this News

गया जी (बिहार): आगामी 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही “वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली” को सफल बनाने के लिए गया जिला में कांग्रेस द्वारा ज़ोरदार जनजागरण अभियान शुरू कर दिया गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 07 दिसंबर 2025 को गया शहर के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक समेत सभी प्रकोष्ठों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारे लगाते हुए लोगों को दिल्ली चलने की अपील की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने

“चलो चलें 14 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली”,

“वोट हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है” और

“वोट चोर, गद्दी छोड़”

जैसे नारों के जरिए जनता को जागरूक किया और महारैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस संबंध में जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, एनएसयूआई के नवनीत कुमार, कांग्रेस सेवादल के अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, इंटक के टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, शिव कुमार चौरसिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्या शर्मा और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान समेत अन्य नेताओं ने कहा कि—

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह विशाल महारैली आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गया जिला के सभी 24 प्रखंडों, नगर निकायों के सभी वार्डों, 332 ग्राम पंचायतों और 3840 बूथों से अधिक से अधिक कांग्रेस समर्थकों और आम नागरिकों को इस महारैली में शामिल कराया जाएगा। इसी उद्देश्य के तहत गयाजी से जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है, जो लगातार छह दिन तक जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि गया जिले से 13 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे महाबोधि एक्सप्रेस से सभी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे, ताकि 14 दिसंबर की सुबह दिल्ली पहुँचकर 10 बजे से रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में भाग ले सकें।

रिपोर्ट : विश्वनाथ आनंद

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *