औरंगाबाद (बिहार), सोमवार, 13 अक्टूबर 2025:
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही औरंगाबाद जिले में नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी सभागार में संध्या 3:00 बजे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शिनी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ इस प्रकार हैं:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण की अधिसूचना सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।
औरंगाबाद जिले में नामांकन 13 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
नामांकन सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा, संडे को छोड़कर, क्योंकि रविवार को अवकाश रहता है।
चुनाव से जुड़ी प्रमुख तिथियाँ:
विशेष बात यह है कि 20 अक्टूबर को दीपावली होने के बावजूद नामांकन स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन केवल सायं 3:00 बजे तक।
संवीक्षा तिथि: मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025
नाम वापसी की अंतिम तिथि: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025
मतदान तिथि: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025
मतगणना तिथि: शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025
निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तिथि: रविवार, 16 नवम्बर 2025
मतदान केंद्रों की समय-सारणी:
जिले में कुल 2,279 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 402 मतदान केंद्रों को संवेदनशील व नक्सल प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इन केंद्रों पर मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शेष सामान्य मतदान केंद्रों पर मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा।
विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समय का विवरण:
गोह: 25 बूथ – सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक, बाकी – सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक
ओबरा: सभी बूथ – सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक
नबीनगर: 26 बूथ – सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक, बाकी – सामान्य समय
कुटुंबा (सुरक्षित सीट): 169 बूथ – सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक, बाकी – सामान्य समय
औरंगाबाद: 57 बूथ – सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक, शेष – सामान्य समय
रफीगंज: 125 बूथ – सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक, शेष – सामान्य समय
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त कदम:
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त और प्रभावी बनाया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19 चेक पोस्ट बनाए गए थे, लेकिन इस बार 25 SSP चेक प्वाइंट और नाका प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जो कि आज से सक्रिय कर दिए गए हैं।
फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी अधिसूचना जारी होने के साथ ही सक्रिय हो चुकी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी देने की बात कही।
रिपोर्ट: अजय कुमार पाण्डेय.