पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर गया में श्रद्धांजलि सभा

Share this News

गया जी (बिहार) : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता, भारतरत्न, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती गया के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में मनाई गई। सर्वप्रथम पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, रूपेश चौधरी, ओम प्रकाश मांझी, पप्पू कुमार दुःखहरनी, राम इकबाल सिंह, विजय सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, आदि ने कहा कि भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के चौथे गृहमंत्री के रूप में राज्य एवं देश के लिए महत्त्वपूर्ण योगदान देते हुए चहुंमुखी विकास का नीव रखने का काम किए थे।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश की आजादी की लड़ाई में गर्म एवं नरम दल के सभी साथियों को सही रास्ता बताने एवं मदद करने का काम किए थे। उत्तर प्रदेश के आजादी से पहले एवं बाद में मुख्यमंत्री के रूप में बहुमूल्य योगदान देने का काम किया।

रिपोर्ट: विश्वनाथ आनंद.

Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *