प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में 8235 बूथों पर भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ शुरु किया पोल खोल अभियान

केजरीवाल सरकार ने अपने झूठे वादों एवं भ्रमक प्रचार से दिल्ली की जनता को ठगा है केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को मुंगेरी लाल के सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने की बात करने वाले केजरीवाल ने दिल्ली को दंगों की राजधानी बना दिया है-आदेश गुप्ता घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने का वायदा करने वाले केजरीवाल पानी की आपूर्ती तक नहीं कर पा रहे हैं-रामवीर सिंह बिधूड़ी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में 8235 बूथों पर भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ शुरु किया पोल खोल अभियान
bjpp-adesh-gupta-ismatimes

नई दिल्ली, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर सांसद, विधायक एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा केजरीवाल सरकार के झूठे वायदों के पोल खोल अभियान की शुरुआत की गई। 8235 बूथों पर भाजपा नेताओं ने जनता के बीच जाकर केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए वायदों का पर्दाफाश किया और घर-घर जाकर पैम्पलेट बांटे जिसमें केजरीवाल के जनविरोधी नीतियों का विस्तृत विवरण है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज राजेन्द्र नगर विधानसभा के दशघरा से केजरीवाल सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि आज पूरी दिल्ली में केजरीवाल के झूठे वायदों और भ्रमक प्रचार का पर्दाफाश किया जा रहा है। जिस तरह से पिछले सात सालों में केजरीवाल ने जनता से वायदे किए और उनको पूरा नहीं किया है, उसी के खिलाफ भाजपा का यह पोल खोल अभियान है, जिसकी शुरुआत आज की गई है। उन्होंने कहा कि अपने झूठे वादों, भ्रमक प्रचार से केजरीवाल सरकार ने जनता को ठगा है। दिल्ली में न नल से जल आता है और मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवाईयां दी जाती हैं।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के अंदर न यमुना जी को साफ किया और न ही प्रदूषण पर कोई रोक लगा पाये। उल्टा कोने-कोने में शराब के ठेके खोलकर प्रदेश को शराब नगरी बनाने का काम किया है। अपने किसी भी वादे को पूरा न करने वाले केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश करना ही पोल खोल अभियान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वायदा किया था कि वह गरीबों के लिए 65000 फ्लैट और 1.5 लाख शौचालय बनवाएंगे, लेकिन आज हकीकत यह है कि सिर्फ 318 फ्लैट बनवाए गए और केवल 16000 शौचालय बन पाए। नए राशन कार्ड बनवाने के लिए 11 लाख आवेदन लटके हुए हैं, लेकिन सात सालों में केजरीवाल सरकार ने एक भी राशन कार्ड नहीं बनवाया।  

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने साल 2014 में दिल्ली की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन आज सात सालों के बाद वह सपने सिर्फ मुंगेरी लाल के सपने बनकर रह गए हैं। दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने की बात करने वाले केजरीवाल ने आज दिल्ली को दंगों की राजधानी बना दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कही भी दंगे होते हैं, तो उसमें “आप” नेताओं का हाथ जरुर शामिल होता है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि दोषी करार होने के बाद भी उन दंगाईयों को पार्टी से निकालने की जगह केजरीवाल उन्हें संरक्षण देने का काम करते हैं। राजेन्द्र नगर विधानसभा में हुए पोल खोल अभियान में श्री आदेश गुप्ता के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री गजेन्द्र यादव, विधायक श्री अजय महावर एवं जिला अध्यक्ष श्री राजेश गोयल उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज मोलड़बंद विस्तार के सामुदायिक भवन केंद्र में आरडब्ल्यूए, समाजिक संगठनों एवं व्यापारी वर्ग के साथ केजरीवाल सरकार की विफलताओं पर पोल खोल अभियान की शुरुआत की। श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हर घर में नल से स्वच्छ जल से पानी देने का वायदा करने वाली केजरीवाल सरकार ने सात साल बाद भी दिल्ली को जरुरत से 30 फीसदी कम पानी दे पा रही है। इतना ही नहीं फायदे में चलने वाला जलबोर्ड के ऊपर 57000 करोड़ रुपये का लोन हो चुका है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा 11000 नई बसें लाने का वायदा किया गया था लेकिन आज डीटीसी के पास सिर्फ 3670 बसें बची हुई है।

पोल खोल अभियान में आज दक्षिणी दिल्ली सेवा बस्ती तेखंड में सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, सरोजनी नगर मंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, गोकलपुरी मंडल में प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, पांडव नगर मंडल में प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, इंदरपुरी मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर केजरीवाल की विफलताओं की पोल खोली। विभिन्न बूथों पर भाजपा के प्रदेश, मोर्चा, जिला, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस पोल खोल अभियान में हिस्सा लिया।