एरौरा निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के निधन पर औरंगाबाद सांसद ने किया शोक व्यक्त

Aurangabad MP expressed condolence on the death of Eraura resident Bindeshwari Prasad Singh

एरौरा निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के निधन पर औरंगाबाद सांसद ने किया शोक व्यक्त
Aurangabad MP expressed condolence on the death of Eraura

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से जुड़े देव प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाली एरौरा गाँव निवासी, बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह ( बिन्दी बाबु ) के निधन पर उनके ब्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए गहरा शोक ब्यक्त किया है. सांसद ने कहा है कि उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ - साथ बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षाविद लोगों में भी शोक की लहर ब्याप्त है.

बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह अपना पूरा जीवन भाजपा संगठन एवं सामाजिक जीवन सादगी के रूप में बीता ही दिया. हम सभी लोग के लिए वे आदर्श थे. यह भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पद प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष,जिला मंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक तथा सफलतापूर्वक निर्वहन किया, और लम्बे समय तक अपने पंचायत का मुखिया के रूप में भी प्रतिनिधित्व किया. इनके निधन से भाजपा के साथ - साथ मेरे लिए भी ब्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है. जिसका भरपाई भविष्य में संभव नही है.भाजपा जिलाध्यक्ष, मुकेश शर्मा ने भी शोक ब्यक्त करते हुए कहा है कि इनके निधन से संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. हम सभी भाजपा कार्यकर्ता याद करते हुए उन्हें नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

इनके निधन पर भाजपा नेता सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि, अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अशोक सिंह, अनिल सिंह, जिला महामंत्री, मुकेश सिंह, रविशंकर शर्मा, संजय गुप्ता, देव के पूर्व उप प्रमुख, मनीष राज पाठक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, विनय सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, अनिता सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जुलेखा खातून, दीनानाथ विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, बबुआ जी,जिला मंत्री, विजेन्द्र चन्द्रवंशी, शिवपूजन राम, पार्वती मेहता, आशिका सिंह, कोषाध्यक्ष, आलोक सिंह, कार्यालय मंत्री रंजीत कुशवाहा, भाजपा नेता उदय सिंह, समाजसेवी रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, अमरीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी, मितेंद्र सिंह, समाजवादी नेता राम लखन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष, कौशल सिंह, जिला प्रवक्ता, अश्विनी तिवारी, दीपक सिंह, नलिनी रंजन ने शोक ब्यक्त किया है.