चिराग लाओ बिहार बचाओ कार्यक्रम तैयारी का जायजा लेने पहुंचे गया जिला के सह प्रभारी मनोज कुमार सिंह

District co-incharge Manoj Kumar Singh called Chirag Lao Bihar Bachao

चिराग लाओ बिहार बचाओ कार्यक्रम तैयारी का जायजा लेने पहुंचे गया जिला के सह प्रभारी मनोज कुमार सिंह
Chirag Lao Bihar Bachao program

अजय कुमार पाण्डेय :

गया: (बिहार) मगध प्रमंडल की धरती गया स्थित चर्चित गांधी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बुधवार दिनांक - 26 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाली चिराग लाओ, बिहार बचाओ महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह गया जिला के सह प्रभारी, मनोज कुमार सिंह एवं लोजपा (रामविलास) के वरीय नेता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार की संध्या पश्चात तकरीबन 7:00 बजे कार्यक्रम स्थल गया पहुंचे, और पूरे कार्यक्रम स्थल को घूम घूम कर बारीकी से निरीक्षण भी किया.

साथ ही मगध प्रमंडल की चर्चित धरती गया स्थित गांधी मैदान में पहुंचने से पूर्व लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह गया जिला प्रभारी, मनोज कुमार सिंह एवं पार्टी के वरीय नेता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह औरंगाबाद जिला अंतर्गत गोह प्रखंड के हमीद नगर बराज में भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया. जहां बुधवार दिनांक - 26 अप्रैल 2023 को ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद, माननीय चिराग पासवान द्वारा अपने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का मूर्ति अनावरण करना है.

ध्यातव्य हो कि गया गांधी मैदान में निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार सिंह के साथ गया जिलाध्यक्ष, दिलीप सिंह, लोजपा (रामविलास) प्रदेश महासचिव, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, छात्र नेता सत्य प्रकाश पासवान, लोजपा (रामविलास) नेता ठाकुर सुमन सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे.