विश्व ब्राह्मण संघ के सम्मेलन में ब्राह्मणों को एक माला में पिरोने की जरूरत : प्रदीप शर्मा

विश्व ब्राह्मण संघ के सम्मेलन में ब्राह्मणों को एक माला में पिरोने की जरूरत : प्रदीप शर्मा

विश्वनाथ आनंद :

गया (मगध बिहार/ झारखंड ): विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया. वही विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत स्वस्ति वाचन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ किया गया.राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत करते हुए विश्व ब्राह्मण संघ के चैयरमैन पण्डित मांगे राम शर्मा ने अपने उद्बोधन कविता पाठ करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं, आज हम सब यहां चिंतन मनन करने हेतु बैठे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज एक हो, ब्राह्मण समाज की समस्याओं पर आज हम सबको सोचने एवं चिंतन करने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि संस्कार, ज्ञान और ब्राह्मण एक दूसरे के पूरक हैं.दुनियाभर को सही राह दिखाने वाला एकमात्र समाज ब्राह्मण समाज ही है.राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्षीय भाषण में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित के सी पांडे ने कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ मूलतः चार विजन पर कार्य करता है जिसमें पहला ब्राह्मण गौरव, दूसरा राजनीतिक सोच, तीसरा आर्थिक सोच एवं चौथा शैक्षिक सोच पर कार्य कर रही है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन पण्डित आर एस गोस्वामी ने कहा कि मैं युवाओं से अपील करता हूं कि हम अपने स्वर्णिम इतिहास को याद करें और भविष्य की ओर अग्रसर हों. विशेषकर अब राजनीतिक सक्रियता बढ़ानी पड़ेगी. इस देश के लोकतंत्र में राजनीतिक मजबूती जरूरी है,

 राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 17 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व महासचिव ने भाग लेते हुए भविष्य की भी रुप रेखा तय की.इस सम्मेलन में पूरे देश से 400 से ज्यादा पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया.वैश्विक महामारी कोरोना के पश्चात गठित हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है.

अब निरन्तर समय पर यह बैठकें पूरे देश में होती रहेंगी.मुख्य रूप से राष्ट्रीय चैयरमैन मांगे राम शर्मा, डिप्टी चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडेय मुख्य महासचिव शशिकांत शर्मा, गुजरात, वडोदरा विधायक सेलेश मेहता सोटा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजीव पांडेय, झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड प्रदेश महासचिव अशोक उपाध्याय, झारखंड प्रदेश महिला महासचिव संगीता दुबे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बलवीर शर्मा, पहलाद शर्मा, बी के शर्मा, पं जिले सिंह इत्यादी सभी प्रदेशो से पदाधिकारी उपस्थित थे.इस आशय की सूचना झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहीं.