भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा दिल्ली सफदरजंग में आयोजित किया गया विशाल दीपावली मिलन

भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा दिल्ली सफदरजंग में आयोजित किया गया विशाल दीपावली मिलन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सांसद एवम भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डा.के.लक्ष्मण

क्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सांसद एवम भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डा.के.लक्ष्मण इनके अलावा भी कई गणमान्य लोगों ने भागेदारी की कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व राज्य मंत्री श्री रामकुमार वालिया ने की तथा संचालन भाजपा के सफदरजंग मंडल के अध्यक्ष श्री मनोज गर्ग द्वारा किया गया

कार्यक्रम में एक बार फिर भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा सैकड़ों लोगों को दीपावली के उपहार वितरित किए गए वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर के लक्ष्मण ने कहा कि आज भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर जो महिला सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया है तथा महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय एवं नेक कार्य है मैं इसकी सराहना करता हूं इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है तथा आपसी भाईचारा और अधिक बढ़ता है.

उन्होंने कहा कि मैं सफल कार्यक्रम के लिए संस्था के अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री मनोज गर्ग को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं कार्यक्रम में इनके अलावा मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया में विस्तार से संस्था के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सर समाज महासंघ जिसके आज पूरे देश में 250000 से भी अधिक सदस्य हैं प्रत्येक त्यौहार को अलग प्रकार से मनाने का कार्य करता है इसी कड़ी में संस्था द्वारा आज दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसके अंतर्गत सैकड़ों महिला पुरुषों को दीपावली के उपहार दिए जाने का कार्यक्रम है कार्यक्रम को इनके अलावा मुख्य रूप से भाजपा नेता श्री प्रमोद पहलवान संजय चौधरी पीडी जैन चौधरी हरेंद्र सिंह अनुज चौधरी अहलूवालिया कंडवाल जयसवाल समाज के अध्यक्ष श्री सुखचैन वालिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे.