लोजपा ( रामविलास ) की पार्टी में जिलाध्यक्ष पद से मुक्त होने के बाद जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर ने संवाददाता के समक्ष दी अपनी प्रतिक्रिया

लोजपा ( रामविलास ) की पार्टी में जिलाध्यक्ष पद से मुक्त होने के बाद जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर ने संवाददाता के समक्ष दी अपनी प्रतिक्रिया

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) की पार्टी में 09 साल से लगातार औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष बने अनूप कुमार ठाकुर को जब मंगलवार दिनांक - 05 सितंबर 2023 को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, राजू तिवारी ने अपने कार्यालय पत्रांक - एल0जे0पी0 ( आर0 ) / आर0टी0 / 312 / 23 निर्गत करते हुए जिलाध्यक्ष को पद से मुक्त करते हुए अपने जारी पत्र में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के संगठन विस्तार की समीक्षा तथा आपके 7 - 8 वर्षो के लंबे समय का अनुभव के उपरांत आपको नई जिम्मेवारी के तहत प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है! आशा है कि आपके कार्य कुशलता एवं लंबे अनुभव का लाभ प्रदेश नेतृत्व को मिल सके! तब दूसरे दिन बुधवार दिनांक - 06 सितंबर 2023 को औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर ने अपने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक की! जिसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए! तब इसी मीटिंग के दौरान संवाददाता ने जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर से सवाल पूछा कि सर्वप्रथम सोमवार दिनांक - 04 सितंबर 2023 को लोक सेवक ( रामविलास ) स्मृति मंच जिलाध्यक्ष, सुधीर शर्मा को अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से छः साल के लिए निष्कासित कर दिया गया! जो आपके मेन बॉडी की पार्टी में भी औरंगाबाद के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रहे थे! जिनको औरंगाबाद में मेन बॉडी के पद से भी हटा दिया गया था! तब सुधीर शर्मा को लोक सेवक ( रामविलास ) स्मृति मंच में औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बनाया गया था! इसके बाद दूसरे दिन ही शिक्षक दिवस के दिन मंगलवार दिनांक - 05 सितंबर 2023 को आपको भी लोजपा ( रामविलास ) की पार्टी में जिलाध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए प्रदेश सचिव बना दिया गया! इसलिए आप इस संबंध में क्या कहना चाहेंगे?

तब संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर ने कहा कि देखिए औरंगाबाद जिला में पार्टी में कुछ कनफुकवा आ गए हैं! जो अपने आप को बड़का नेता कहते हैं, और ईहां के जो प्रभारी है ना! जेकर नाम गबरू सिंह कहते हैं लोग! यहां के औरंगाबाद जिला के संगठन को बनाने नहीं! यहां बर्बाद करने आए हैं! आप तमाम यहां के जो हमारे जितना भी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है! प्रखंड अध्यक्ष हैं! जिला उपाध्यक्ष है! महासचिव हैं! कोई इसमें आम कार्यकर्ता नहीं हैं, जो भी हैं! हमारे देखिए बगल में लीगल सेल के जिलाध्यक्ष है! महिला सेल के जिलाध्यक्ष हैं! अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है! छात्र के जिलाध्यक्ष हैं! बगल में हमारे जिला के प्रधान महासचिव हैं! प्रखंड अध्यक्ष हैं! जिला सचिव हैं! तमाम इसमें साथी जो भी हैं! सभी पदाधिकारी हैं! जहां तक बात रही लोक सेवक ( रामविलास ) स्मृति मंच की, तो ई कनफुकवा को रास नहीं आ रहा था! चुकी स्मृति मंच जो है! हमारे स्वर्गीय आदरणीय रामविलास पासवान जी के नाम पर एक संगठन बनाया गया था! ठीक है, पार्टी को हम प्रकोष्ठ नहीं मानते हैं! लोग नहीं कहते हैं कि कोई प्रकोष्ठ नहीं है! लेकिन इनका काम क्या था! संगठन को मजबूत करना! लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले या बैक सपोर्ट से कहिए! उसको संगठन को हम लोग मजबूत कर रहे थे! स्मृति मंच में तो हम नहीं जानते थे, कि इतने बड़े-बड़े भूत लोग भी हैं! इतने अच्छे-अच्छे पढ़े लोग भी हैं! लेकिन कान फूंक करके जो स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष है! उनको हटाया गया! फिर कान फूंका गया कि संगठन को हम! उन्होंने बीड़ा उठा लिया है, कि जब तक औरंगाबाद के संगठन को हीरो से जीरो अगर नहीं करते हैं!

तब तक हम नहीं छोड़ेंगे! उसमें हमर जिला के प्रभारी शामिल है! तब संवाददाता ने जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर से सवाल पूछा कि इससे क्या औरंगाबाद जिला में पार्टी सुदृढ़ होगी? तब पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देखिए उनके तोड़ने से हम टूटने वाले कार्यकर्ता नहीं है! गबरू सिंह पहले अपना जिला में कैमूर जिला में जा करके देख लें, कि उनकी स्थिति और क्या औकात है, संगठन के? तब दूसरा जिला के जा करके तोड़ेंगे! हम उनके तोड़ने से टूटने वाले नहीं हैं! आज हम जिलाध्यक्ष है! हम 09 साल से थे! अब हमारे कोई भाई को, नया भाई को मिलेगा मौका, तो वही संगठन चलाएंगे, और हम उनके साथ कंधा मे कंधा मिलाकर चलेंगे! इसके बाद जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर ने कहा कि सम्मान को ई कनफुकवा के चलते कभी झुकने नहीं देंगे! तब संवाददाता द्वारा जिलाध्यक्ष से सवाल पूछा गया कि क्या कनफुकवा के बारे में जानकारी है? तब जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल जानकारी है! लेकिन हमारे नेता भी कहीं ना कहीं लाचार हैं! हम समझते हैं उनकी मजबूरी, और दूसरी बात है कि हमको भी जाना तय है! जो आता है! देखिए कहावत है कि जो धरती पर आया है! उसको एक दिन जाना है! हम भी 09 साल से लगातार जिलाध्यक्ष थे! हमको पार्टी ने सम्मान दिया कि बिहार विधान परिषद का चुनाव लड़ाया! एक गरीब के बेटा को हमारी पार्टी, हमारे राष्ट्रीय नेता, हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी ने मेरे कथनानुसार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हमको नॉमिनेशन कराने आए! उस कार्यकर्ता को और क्या खुशी चाहिए!

तब संवाददाता ने जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर से सवाल पूछा कि हमने पिछले पार्टी के संपन्न स्थापना दिवस समारोह के पूर्व से ही प्रमुखता से खबर चलाया था, कि वर्तमान औरंगाबाद में लोजपा ( रामविलास ) की स्थिति सही नहीं है! कई भागों में बांटा हुआ है? इस संबंध में आपका क्या कहना है? तब जिलाध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा कि देखिए हम अभी बोल रहे हैं! जो ओरिजिनल पार्टी के कार्यकर्ता हैं! जो पदाधिकारी हैं! वो मेरे साथ आज भी हैं! चाहे कोई भी परिस्थिति हो! अब कोई ना कोई ऐसा होता है! जिनको पार्टी से मतलब नहीं है! सिर्फ उनको अपना पद से मतलब है! अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं! गाड़ी में बोर्ड लगा करके, या हम फलाने हैं, तो उनको चमकाने से कुछ होता जाता नहीं है! लोग सब समझ रहे हैं! आज के जो भी कार्यकर्ता हैं! वो सब जानते हैं, कि हमारा असली वफादार पार्टी के सिपाही कौन है! तब संवाददाता ने जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर से सवाल पूछा कि कनफुकवा आप पार्टी में सिर्फ राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह प्रभारी को ही मानते हैं, कि या अन्य और लोग भी हैं? उनके साथ इसमें शामिल?

तब संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर ने कहा कि अरे उनके साथ और हैं लावा - लश्कर? उनके साथ और लावा - लश्कर है, तो क्या कहिएगा? जिनको जितना लगता है, वो करने दीजिए! हमको आगे बढ़ने का काम किए हैं, बढ़ते रहेंगे! तब संवाददाता ने जिलाध्यक्ष से सवाल पूछा कि आप लोजपा ( रामविलास ) रामविलास में प्रदेश सचिव के पद पर बने रहेंगे? तब पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल आने वाला समय अभी प्रदेश सचिव हैं! हो सकता है कि हमको और इससे बड़ी जिम्मेवारी मिले! लेकिन हम बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट, विजन को पूरे बिहार में घूम-घूम करके इसको बढ़ाने का काम करेंगे!

इसके बाद अंत में पार्टी के जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर ने संगठन मंत्री, रणधीर कुमार सिंह पर बैठक में उपस्थित सभी लोगों के समक्ष एवं संवाददाता के समक्ष ही आरोप लगाते हुए कहा कि वे पार्टी के कई लोगों को फोन कर करके गुमराह कर रहे हैं, कि हमको प्रभारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है? जो बिल्कुल गलत है! हमको जब माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी से बात होती है, तो उन्होंने कहा कि नहीं! अभी तो कोई वहां अभी किसी को विचारे नहीं किये हैं? सिर्फ हम आपको मुक्त कर करके प्रदेश सचिव बनाए हैं!