लोजपा ( रामविलास ) के एस0सी0 / एस0टी0 प्रकोष्ठ जिला कार्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान ने किया झंडोत्तोलन

लोजपा ( रामविलास ) के एस0सी0 / एस0टी0 प्रकोष्ठ जिला कार्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान ने किया झंडोत्तोलन

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना के ठीक सामने लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) एस0सी0 / एस0टी0 प्रकोष्ठ जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ जिलाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान ने झंडोत्तोलन किया! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ-साथ जिला प्रधान महासचिव, अखिलेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष, शिवपूजन पासवान, द्वारिका पासवान, औरंगाबाद दलित प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष, विदेशी पासवान, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष, दीपक पासवान, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष, उपेंद्र पासवान, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष, सुबोध पासवान, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष, निरंजन पासवान, जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र पासवान, रविंद्र पासवान, रफीगंज प्रखंड से जिला उपाध्यक्ष, डॉक्टर उपेंद्र पासवान, गोह प्रखंड से जिला उपाध्यक्ष, रामजी पासवान, गोह प्रखंड अध्यक्ष, अरविंद पासवान दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष, आनंद पासवान, बारुण प्रखंड अध्यक्ष, नवल पासवान, मेन बॉडी के रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष, राजेश पासवान, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष, योगेंद्र पासवान, हसपुरा से जिला उपाध्यक्ष, साकेत पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए! इस पावन अवसर पर एस0सी0 / एस0टी0 प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान ने झंडोत्तोलन पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में औरंगाबाद जिला का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है! जिसमें औरंगाबाद जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए देश को आजादी दिलाई है! जिसमें अंग्रेजों ने ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को काफी यातनाएं भी दी!

फिर भी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की यातनाएं सहकर देश की आजादी दिलाई! इसलिए आज वैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को नमन करने का दिन है! जिसे हम लोग भी आज नमन कर रहे हैं! जय हिंद!

इसके बाद कार्यक्रम समाप्ति पश्चात एस0सी0 / एस0टी0 प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान ने मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय प्रसिद्ध मिठाई जलेबियां बंटवाईं! जिसे लोगों ने प्रसाद रूपी ग्रहण किया!