Maharashtra Govt Crisis : भाजपा नेता ने 170 विधायकों के समर्थन का किया दावा

Maharashtra Govt Crisis : भाजपा नेता ने 170 विधायकों के समर्थन का किया दावा

Maharashtra Govt Crisis : भाजपा नेता ने 170 विधायकों के समर्थन का किया दावा

फडणवीस कल ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

New Delhi, 30-Jun-2022 : गिरीश महाजन भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरीश महाजन ने कहा कि भाजपा के पक्ष में 170 विधायकों का समर्थन है। बता दें कि महाराष्ट्र में बहुमत के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कल यानी 30 जून को शपथ ले सकते हैं। 

कल फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच आज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से दोपहर तीन बजे मुलाकात करेंगे। एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि कल फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं। 

भाजपा के अलावा कांग्रेस, एनसीपी ने भी बुलाई बैठक आज भाजपा के अलावा कांग्रेस, एनसीपी ने भी आगे की रणनीति की बैठकें बुलाई हैं। इस दौरान कांग्रेस और एनसीपी का जो फोकस रहेगा, वह पार्टी के विधायकों की मौजूदा संख्या को कायम रखना होगा। हालांकि, फडणवीस को एनसीपी-कांग्रेस विधायकों के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। उनके पास पर्याप्त नंबर है। वहीं 2019 में जब फडणवीस ने एनसीपी नेता अजीत पवार के साथ शपथ ली थी, तब एनसीपी के कई विधायक भी पवार के साथ खड़े थे। फडणवीस के प्रति उनकी निष्ठा रही है। 2019 के चुनावों से पहले भी कांग्रेस और एनसीपी के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें अपने बेटे सुजय को सांसद बनाना था। वे बने भी थे। इससे पहले जब तक वे कांग्रेस में रहे, मुख्यमंत्री पद के तगड़े दावेदारों में से एक थे। 

कांग्रेस के कुछ विधायकों के टूटकर फडणवीस खेमे में जाने के संकेत महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के कुछ विधायकों के टूटकर फडणवीस खेमे में जाने के संकेत मिले हैं। शाम तक और स्थिति साफ होगी। कांग्रेस और एनसीपी के सामने अपने विधायकों को बचाए रखने की चुनौती होगी...

एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। मुंबई पहुंचकर वे राज्यपाल को 49 विधायकों के हस्ताक्षर वाले समर्थन पत्र सौंपेंगे। 

मंत्री पद को लेकर भाजपा से अभी कोई चर्चा नहीं: शिंदे शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर भाजपा से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें। 

कांग्रेस की संगत में जो जाएगा वो साफ हो जाएगा: नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में पहली हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिरी है, हनुमान चालीसा का असर है कि 40 विधायक चले गए। कांग्रेस की संगत में जो जाएगा वो साफ हो जाएगा। राज्यपाल ने उद्धव का इस्तीफा स्वीकार किया महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

फडणवीस के घर भाजपा नेताओं की बैठक शुरू पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हो रही है। जिसमें महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और अन्य कई बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर अभी भाजपा से कोई चर्चा नहीं हुई है, इसलिए अटकलें न लगाएं। 

कल जब उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए: राउत शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है। हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है। 

कल ईडी के समक्ष पेश होंगे संजय राउत महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मैं कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय जा रहा हूं। बता दें कि ईडी ने राउत को दूसरा समन भेजा था, जिसमें उन्हें पात्रा चॉल भूमि घोटाले के सिलसिले में 1 जुलाई को पेश होने के लिए कहा था। 

शिंदे गोवा में मौजूद अपने गुट के विधायकों को संबोधित करेंगे मुंबई रवाना होने से पहले शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा में मौजूद अपने गुट के विधायकों को संबोधित करेंगे। एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने इसकी जानकारी दी है। 

अब फ्लोर टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं: विधानसभा सचिव उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा सचिव राजेंद्र भागवत ने सभी राज्य विधायकों को सूचित किया कि राज्यपाल के आदेश के अनुसार, अब फ्लोर टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए आज का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा। 

ठाकरे के इस्तीफे के बाद मुंबई भाजपा का ट्वीट उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद मुंबई भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि ये तो सिर्फ अभी झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है। फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे अगला कदम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उनका अगला कदम फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे।

Source: Dailyhunt