असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हुई

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159  हुई

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हुई, पिछले 24 घंटों में 8 और लोगों की मौत

असम में पिछले 24-घंटों में बाढ़ के कारण 8 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल अब तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 26-ज़िलों के 31.54 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, 3.12 लाख लोगों ने 560 राहत शिविरों में शरण ली है।

अधिकारियों ने बताया कि कछार के सिलचर शहर के कई हिस्से 12 दिन से अधिक समय से जलमग्न हैं।

इस समय 26 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ कर 31.54 लाख हो गई है जो कल तक 24.92 लाख थी।

बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि अन्य कई नदियों में जलस्तर कम हो रहा है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को उपायुक्तों के साथ डिजिटल वार्ता की और उनसे प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने और उनका पुनर्वास करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में नुकसान का आकलन करने के लिए 15 जुलाई की समयसीमा तय की गयी है। इसके बाद 20 जुलाई तक संरक्षक मंत्री और सचिव उन पर मुहर लगाएंगे जिसके बाद प्रभावितों को मुआवजा बांटा जाएगा। पूरी प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड लिया गया है।)