रामचरित मानस कथा का किया गया आयोजन

Ramcharit Manas Katha was organized

रामचरित मानस कथा का किया गया आयोजन
Ramcharit Manas Katha was organized

कलश यात्रा निकालकर पूरे नगर में किया गया भ्रमण

खेतासराय जौनपुर : रामनवमी के शुभ अवसर पर  नगर पंचायत खेतासराय में कलश यात्रा निकालकर पूरे नगर में किया. भ्रमण मालूम हो कि हर साल की तरह इस साल भी नगर पंचायत खेतासराय में  भव्य कलश यात्रा निकाली गई.  कलश यात्रा का शुभारंभ गोला बाजार से किया गया जो पुरानी गली होते हुए मेन रोड  डोभी मोड होते हुए गोला बाजार में समाप्त हुआ.

इस कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे पूरा नगर राम मय हो गया. रामकथा में  मुख्य कथावाचक श्री  राधा किशोरी वृंदावन से आकर लोगों को रामकथा सुनाई अपनी कथा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से मुकेश कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता उर्फ मोनू रवि जायसवाल, राधेश्याम जयसवाल, विनोद जयसवाल, आनंद जयसवाल, मनोज श्रीवास्तव जिला  कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा,असलम अहमद भाजपा जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा , सोहराब खान,सोनू बिंद किशन बिन्द,एवं काफी संख्या में महिलाएं  उपस्थित रही.