कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर सुरेश पासवान ने कर्नाटका में कांग्रेस की जीत होने के बाद मजाकिया लहजे में ही विपक्षी पर निशाना साधते हुए कहा है कि काठ की हांडी, बार-बार नहीं चढ़ती

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री
Dr Suresh Paswan spoke on the victory of Congress in Karnataka

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) बिहार - सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर सुरेश पासवान ने कहा है कि कर्नाटक विधान सभा चुनाव परिणाम मे कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जीत के लिए कर्नाटका की महान जनता, समस्त कांग्रेस जनों को बहुत - बहुत बधाई, एवं ढेर सारी शुभकामनाएं.

कर्नाटका की महान जनता ने एक बार फिर लोकतंत्र, संविधान एवं सांप्रदायिक सद्भाव को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बड़ा संदेश के साथ जनादेश दिया है. नफ़रत एवं धुर्वीकरण की राजनीति करने वालों को जोर का झटका लगा है.

इस चुनाव परिणाम से जो चाहते थे, कि धर्म को सियासत की सीढ़ी बनाकर भोली - भाली जनता को हमेशा ठगा जा सकता है. इस बार वैसी शक्तियां खुद ही अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे होंगे. कि "काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती".