औरंगाबाद सांसद ने लोकसभा में उठाया महत्वपूर्ण मुद्दा

औरंगाबाद सांसद ने लोकसभा में उठाया महत्वपूर्ण मुद्दा

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह ने लोकसभा में अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए महत्वपूर्ण तथा बहुप्रतीक्षित परियोजना बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन को पुरा करने के लिए मांग किया! सांसद ने संबोधन में कहा कि पूर्व मध्य रेल अंतर्गत वर्ष 2007 में 326 करोड़ रूपए की लागत से बिहटा औरंगाबाद नई रेल परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना का कार्य 2011 2012 में ही पूरा किया जाना था! परियोजना से पटना, अरवल, जहानाबाद एवं औरंगाबाद की जनता लाभान्वित होगी। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग अति पिछड़ा और एल0डब्ल्यू0ई0 के अधीन है। 

परियोजना के लिए कई बार सर्वेक्षण हुआ, और किसानों को भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस भी जारी किया गया! अब परियोजना की प्राक्कलन राशि 326 करोड़ रूपये से बढ़कर 2,800 करोड़ रूपए हो गई।अधिकारियों की उदासीनता के कारण प्राक्कलन राशि में काफी वृद्धि हो गई है, और इस पिछड़े क्षेत्र की जनता को विकास योजना से वंचित करने का कार्य किया गया। अतः मेरा आग्रह है कि बिहटा औरंगाबाद रेल परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा कराने हेतु तत्काल कदम उठाया जाए। 

गया औरंगाबाद झारखंड राज्य के चतरा, हजारीबाग आदि उग्रवाद प्रभावित जिला से सटा हुआ है।वर्षों से स्थानीय लोगों की मांग है कि उग्रवाद प्रभावित इस क्षेत्र में गया, शेरघाटी, बाँके बाजार, इमामगंज डुमरिया होते हुए झारखंड में डालटेनगंज को रेल सेवा से जोड़ा जाए। रेल सेवा का यह विस्तार बेहतर स्थानीय संपर्क के साथ उग्रवाद नियंत्रण में उपयोगी होगा।