अवैध अफीम खेती को औरंगाबाद पुलिस प्रशासन ने किया विनिष्ट

Aurangabad police administration destroyed illegal opium cultivation

अवैध अफीम खेती को औरंगाबाद पुलिस प्रशासन ने किया विनिष्ट
illegal opium cultivation

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली छुछिया, ढाभी एवं महुआन के संबंध में औरंगाबाद पुलिस प्रशासन को सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इन इलाकों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है. तब गुप्त आसूचना के आधार पर ही औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक, स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान औरंगाबाद, मुकेश कुमार एवं सहायक समादेष्टा, रवि कुमार, एस0एस0बी0 भलुआही के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक, प्रमोद कुमार थानाध्यक्ष ढिबरा एवं एस0एस0बी0 भलुआही के टीम द्वारा दंडाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, देव की उपस्थिति में ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछिया, ढाभी एवं महुआन में करीब 05 एकड़ भूमि में लगे हुए अफीम खेती को विनिष्ट करते हुए एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया.

इस संबंध में ढिबरा थाना कांड संख्या - 09 / 2023 दिनांक - 07 फरवरी 2023 दर्ज किया गया. अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध निरंतर अभियान भी जारी है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजेंद्र भोक्ता, पिता - स्वर्गीय रामपति भोक्ता है. जो ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली छुछिया गांव का ही निवासी है.