साईबर थाना पुलिस उपाधीक्षक, डॉक्टर अनु कुमारी ने की अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस

साईबर थाना पुलिस उपाधीक्षक, डॉक्टर अनु कुमारी ने की अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) फेक फेसबुक आई.डी. बनाकर यूवक द्वारा अश्लील फोटो वायरल किया जा रहा था! जिसके आलोक में साइबर थाना कांड संख्या - 17 / 24 दिनांक - 08 अप्रैल 2024 को भारतीय दंड विधान की धारा - 292 / 354 ( सी. ) / 500 एवं 66 ( ई. ) आई.टी. एक्ट 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था! इसके बाद साइबर थाना पुलिस उपाधीक्षक, डॉक्टर अनु कुमारी के निर्देशन में कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त, राज मंगल कुमार को इस कांड के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शुक्रवार दिनांक - 14 जून 2024 को बंदेया के इनके आवास से विशेष छापामारी करते हुए गिरफ्तार किया गया! जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, और गिरफ्तार अभियुक्त को पॉक्सो - एक्ट के तहत पूर्व में गोह थाना से जेल भी भेजा गया है! जेल से वापस आने के बाद भी अन्य महिलाओं का फेक इंस्टाग्राम आई.डी. बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की बात पता चली है! जिसकी जांच पड़ताल भी की जा रही है! ज्ञात हो कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - राज मंगल कुमार, पिता - जयप्रकाश प्रसाद, साकिम - झिकटीया, थामा - बंदेया, जिला - औरंगाबाद है! जिसके पास से एक एंड्राइड मोबाइल सिम सहित बरामद / जप्त किया गया है! गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास में गोह थाना कांड संख्या - 283 / 23 में 04 पॉक्सो एक्ट का नामांकित पाया गया है! अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस पदाधिकारी के टीम में पुलिस निरीक्षक, बबन बैठा, पुलिस निरीक्षक, रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, आनंद कुमार गुप्ता, चा. ह. संख्या - 17, राजू कुमार एवं महिला सिपाही / 1591 रोशनी कुमारी भी शामिल रहे!