द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने की बधाई

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने की बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्हें बधाई का तांता लग गया है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। 

पीएम मोदी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ खुद द्रौपदी मुर्मू के आवास पर गए और उन्हें गुलदस्ता देकर बधाई दी। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत, विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीवार यशवंत सिन्हा ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीटर कर द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।

आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है।

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिंन्हा ने ट्वीट किया मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर #DroupadiMurmu को दिल से बधाई देता हूं। 

मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें कि गुरुवार को हुई वोटों की गिनती में मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दी। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी के अनुसार, तीसरे दौर के बाद कुल वैध वोट 3219 हैं, 

जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 के मूल्य के 2161 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को 2,61,062 के मूल्य के 1058 वोट मिले। 

दिल्ली बीजेपी कार्यालय समेत झारखंड, गुजरात देश के विभिन्न राज्यों से मुर्मू की जीत पर भाजपा कार्याकर्ताओं के जश्न मनाने की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहीं है। कहीं कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत 

गाकर व नाचकर खुशी मनाते हुए दिखे रहै तो कहीं मिठाई बांटी जा रही है। कहीं मुर्मू का बैनर-पोस्टर लिए लोग ढोल-नगाड़े बजाते व नारे लगाते दिखे।

बता दें कि मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। एक वीडियो में एनडीए के उम्मीदवार Droupadi Murmu के भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ड्रम बजाती नजर आई।

Source: news24