मुंबई : मुंबई के गोरेगांव इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से सात की मौत और कई गंभीर रूप से घायल

आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों में लगी थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे।

मुंबई : मुंबई के गोरेगांव इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से सात की मौत और कई गंभीर रूप से घायल
seriously injured in a fire in a building

मुंबई, 6  अक्टूबर 2023 : महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में आज शुक्रवार 6 अक्टूबर 2023 को सुबह तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत की खबर है, जिसमे 51 लोग घायल बताये जा रहे हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस आग में ज्यादा लोगों की जान जा सकती है।  नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। महाराष्ट्रा सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। घायल लोगों का इलाज सरकार की तरफ से कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की आठ गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों में लगी थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे।