इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार विश्वनाथ प्रसाद यादव

इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार विश्वनाथ प्रसाद यादव: बेलागंज के मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल होंगे

इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार विश्वनाथ प्रसाद यादव
India Alliance candidate Vishwanath Prasad Yadav

कांग्रेस पार्टी का समर्थन

गया (बिहार): इंडिया गठबंधन के लोकप्रिय उम्मीदवार विश्वनाथ प्रसाद यादव के नामांकन के बाद गया स्थित उनके आवास पर कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का भरपूर समर्थन करते हुए बेलागंज प्रखंड, चंदौती प्रखंड और गया शहर के पांच वार्डों में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में दिन-रात काम करने का संकल्प लिया।

उपस्थित नेताओं की राय

इस अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्रा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि और प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, प्रदेश प्रतिनिधि कुंदन कुमार, नवलेश कुमार, मुन्ना मांझी, रविंद्र कुमार करजनी, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, विनोद उपाध्याय, बाल्मीकि प्रसाद, विपिन बिहारी सिन्हा, मोहम्मद समद, रूपेश चौधरी, राहुल चंद्रवंशी, अशोक राम, सुजीत गुप्ता आदि उपस्थित थे।

मतदाताओं का विश्वास

नेताओं ने कहा कि बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित राजद के लोकप्रिय उम्मीदवार विश्वनाथ प्रसाद यादव, बेलागंज के मतदाताओं के विश्वास का प्रतीक हैं। वे पिछले कई वर्षों से बेलागंज की देवतुल्य जनता की सेवा में दिन-रात तत्पर रहे हैं।

विश्वनाथ यादव सभी समाज, संप्रदाय और आमजन में बेहद लोकप्रिय हैं, और 13 नवंबर को यहां के मतदाता उन्हें जीत का सेहरा पहनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

By विश्वनाथ आनंद.