लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के प्रदेश अध्यक्ष ने औरंगाबाद में किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष के रूप में धीरेश कुमार शर्मा को किया मनोनीत

लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के प्रदेश अध्यक्ष ने औरंगाबाद में किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष के रूप में धीरेश कुमार शर्मा को किया मनोनीत

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश - अध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर द्वारा ओबरा निवासी, धीरेश कुमार शर्मा को औरंगाबाद जिला में किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है! साथ ही कहा है कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी! अध्यक्ष बनने पर पार्टी के संसदीय - बोर्ड प्रदेश - उपाध्यक्ष, सोनू सिंह, जिलाध्यक्ष, अनूप कुमार ठाकुर, जिला प्रवक्ता सह मीडिया - प्रभारी, सुधीर शर्मा ने भी बधाई देते हुए कहा है कि जिलाध्यक्ष, धीरेश कुमार शर्मा को आने से पार्टी और मजबूत हुई है! बहुत ही मेहनती कुशल नेतृत्व कर्ता है! आगामी लोकसभा चुनाव में सदस्यता पर बल दिया जाएगा! आगे कहा कि बिहार - सरकार हर मोर्चे पर निष्क्रिय है! बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर भी दिल्ली नहीं गए! इनका मानसिक दशा क्या है? लोग खुद जानने लगे हैं! आने वाला चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) जिसके साथ रहेगी! बिहार में उसी की जीत होगी! इस अवसर पर विधि - प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, मार्कंडेय त्रिवेदी, जिला - उपाध्यक्ष, सुरेश पासवान, जिला महासचिव, वीरेंद्र सिंह, छात्र - प्रकोष्ठ - उपाध्यक्ष, शिवम कुमार, सौरभ कुमार तथा जिला - महासचिव, युवा - प्रकोष्ठ, संत शर्मा, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष,अशोक पासवान, रामप्यारे ठाकुर, दीपू शर्मा आदि मौजूद रहे!