लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) की समीक्षा बैठक बुधवार को होगी आई0एम0ए0 हॉल औरंगाबाद में.

लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) की समीक्षा बैठक बुधवार को होगी आई0एम0ए0 हॉल औरंगाबाद में.

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के जिला प्रवक्ता, सुधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बतायाकि बुधवार दिनांक - 03 अगस्त 2022 को मुख्यालय औरंगाबाद स्थित आई0एम0ए0 हॉल में पार्टी की समीक्षा बैठक होगी. इस कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश - उपाध्यक्ष, सुरेंद्र विवेक, बिहार - प्रदेश सदस्यता प्रभारी, संजय रविदास, किसान - प्रकोष्ठ प्रदेश - अध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर, जिला प्रभारी, राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरु सिंह, जिला के सह प्रभारी, कमलेश शर्मा एवं जिला के सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमेटी से लेकर पंचायत अध्यक्ष तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. 

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) प्रदेश - उपाध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, डॉक्टर प्रकाश चंद्रा, संसदीय - बोर्ड - प्रदेश - उपाध्यक्ष, चंद्र भूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, प्रदेश - सचिव सह रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी, मनोज कुमार सिंह, नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, विजय कुमार यादव, श्रवण पासवान सहित समस्त लोग मौजूद रहेंगे.