सलमान से सोनाक्षी के रिश्ते की बात करने पहुँचे शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने निजी रिश्ते की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ समय से सोनाक्षी सिन्हा का सलीम खान के बेटे के साथ नाम जोड़ा जा रहा था और कयास लगाए जा रहे थे कि बहुत ही जल्द सोनाक्षी सिन्हा अब सलीम खान के घर की बहू बनने जा रही है।

सलमान से सोनाक्षी के रिश्ते की बात करने पहुँचे शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को ज्यादा ही सुर्खियों में छाई हुई है। सबसे मजेदार बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने निजी रिश्ते की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ समय से सोनाक्षी सिन्हा का सलीम खान के बेटे के साथ नाम जोड़ा जा रहा था और कयास लगाए जा रहे थे कि बहुत ही जल्द सोनाक्षी सिन्हा अब सलीम खान के घर की बहू बनने जा रही है। यह खबरें खुद सोनाक्षी सिन्हा ने कंफर्म किया था जब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट सलीम खान के बेटे को आई लव यू कहा था हालांकि माना जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते से शत्रुघन बेहद नाराज हैं लेकिन अब हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही जल्द एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है और यह शहनाई बजेगी बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के घर। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से यह बातें काफी जोरों शोरों से सामने आ रही थी कि सोनाक्षी सिन्हा सलीम खान के घर की बहू बनने जा रही है और अब हाल ही में जब सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को सलमान खान के घर पर देखा गया है उसके बाद यह तय माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा सलीम खान की घर की बहू बन कर ही मानेगी। हालांकि कुछ दिनों पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा के इस रिश्ते को लेकर नाराजगी जताई थी लेकिन अब हाल ही में जो तस्वीर सामने आ रही है उसमें शत्रुघ्न सिन्हा सलमान खान के घर में बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी रिश्तो की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही थी और आखिरकार अब उनका सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से सलीम खान के बेटे के साथ प्यार में थी और अब उनके रिश्ते को नया नाम मिलने वाला है। आपको बता दें कि सलीम खान के मुंहबोले बेटे जहीर इकबाल को खुलेआम सोनाक्षी सिन्हा ने आई लव यू बोला था जिसके बाद यह माना जा रहा था कि बहुत ही जल्द जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं। कुछ दिनों बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा को सलमान खान के साथ देखा गया है जिसमें यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के शादी की बात करने सलमान खान के साथ पहुंचे हैं अब देखना यह है कि यह खबरें ऑफिशियल कब सामने आती है।

Source: Agency