सम्राट चौधरी ने जनसभा करके जिला वासियों से मांगा आगामी चुनाव के लिए समर्थन

सम्राट चौधरी ने मंच से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी ने वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार एवं महागठबंधन की सरकार पर भी जमकर साधा निशाना.

सम्राट चौधरी ने जनसभा करके जिला वासियों से मांगा आगामी चुनाव के लिए समर्थन
Samrat Chaudhary held a public meeting

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) बिहार में भाजपा द्वारा सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार औरंगाबाद पहुंचे‌ बिहार प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष, सम्राट चौधरी. औरंगाबाद शहर में पैदल चलकर व फिर खुले पिकअप वाहन में भी औरंगाबाद सांसद, सुशील कुमार सिंह के साथ सवार होकर हाथ जोड़े हुए समस्त जिला वासियों से मांगा 2024 लोकसभा चुनाव एवं 2025 विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन.

इसके बाद औरंगाबाद बिजौली मोड़ के समीप स्थित एक निजी रिसोर्ट में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पहुंचकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी ने की जनसभा. जनसभा में मंच से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी ने वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार एवं महागठबंधन की सरकार पर भी जमकर साधा निशाना. लगभग अपराह्न 2:30 बजे से निजी रिसोर्ट में शुरू हुआ भाजपा का कार्यक्रम. जो संध्या 6:00 बजे तक चलती रही जनसभा का कार्यक्रम. फिर नये लोगों को भी भाजपा में कराया गया शामिल. मौसम का भी बदला रहा मिजाज. छाया रहा बादल. हल्की फुल्की हुई झमाझम बारिश.

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार निजी रिसोर्ट में ही 3:00 बजे से होना था प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी का प्रेस कॉफ्रेंस. इंतजार में बैठे रहे समस्त मीडिया कर्मी. अंततः नहीं हुआ औरंगाबाद में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी का प्रेस कॉफ्रेंस. नाराज दिखे मीडिया कर्मी.

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निजी रिसोर्ट के मंच पर बोले औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह. मंच पर संबोधन के दौरान औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के बगैर नाम लिए हुए एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता, कपिल सिब्बल पर भी जमकर साधा निशाना. देश के माननीय प्रधानमंत्री, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के समय से केंद्र में रही भाजपा सरकार के कार्यकाल का औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह ने की तारीफ. केंद्र में रही भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां.