लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) प्रशिक्षण शिविर का राजगीर में दूसरा दिन | राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से हुआ आरंभn

लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) प्रशिक्षण शिविर का राजगीर में दूसरा दिन | राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन से हुआ आरंभn

अजय कुमार पाण्डेय :

राजगीर ( बिहार ) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास प्रशिक्षण शिविर का अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक तीर्थ स्थल राजगीर में दूसरा दिन यानी कि शुक्रवार दिनांक 23 सितंबर 2022 को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद माननीय चिराग पासवान के संबोधन से आरंभ हुआ, तथा कुछ सम्मानित वक्ताओ ने भी संबोधित की.

कार्यक्रम में बिहार - फर्स्ट, बिहारी - फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट पुस्तक का भी विमोचन किया गया, जिसमे लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) प्रदेश उपाध्यक्ष, औरंगाबाद एवं आरा जिला प्रभारी, राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरु सिंह द्वारा दिये गए सुझाव "किसानो को फ्री बिजली " को भी किया शामिल किया गया. इसके लिए उन्होंने माननीय, राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधुवाद भी दिया, और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए नारा " बिहार - फर्स्ट, बिहारी - फर्स्ट को राज्य के सभी जिलों में ले जाने का भी संकल्प लिया गया!