पूरा देश आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना रहा है

महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी. वी. रमन की उत्कृष्ट खोज की रमन प्रभाव की स्मृति में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित कर रहा है।

पूरा देश आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना रहा है

देशभर में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष के विज्ञान दिवस का विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक है। इसका उद्देश्य भारत के भविष्य निर्माण में घरेलू प्रौद्योगिकियों के महत्व पर बल देना है। महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी. वी. रमन की उत्कृष्ट खोज की रमन प्रभाव की स्मृति में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित कर रहा है। इस खोज के लिए सी. वी. रमन को वर्ष 1930 में सर्वोच्च वैश्विक नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें विज्ञान में अनुसंधान और नवाचार पहल के अंतर्गत चयनित नवीन परियोजनाओं की बहुविध श्रृंखला शामिल होगी। सीवी रमन का जन्म तमिलनाडु में 7 नवंबर 1888 में हुआ था। इनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

यह दिवस वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा फोटॉन के स्कैटरिंग की घटना की खोज के सम्मान में मनाया जाता है। हलांकि, बाद में उनके नाम पर इस सिद्धांत का नाम ‘रमन प्रभाव’ रखा गया।

डॉ रमन ने इस थ्योरी की खोज 1928 में की थी, जिसके लिये उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर  विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली में एक समारोह भी आयोजित किया जा रहा है।